मुंबई - (अनिल शर्मा) वेलकम फिल्म का सिक्वल वेलकम बैक जल्दी दर्शकों के लिए आ रही है। आशी तिवारी (मुंबई) के अनुसार वेलकम बैक शूटिंग के दौरान ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है रिंग का। फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां अनिल कपूर उनकी प्रेयसी को एक रिंग गिफ्ट करते हैं। और यह रिंग है गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली 62 किलो की रिंग।
यह रिंग पहली बार ज्वेलरी शोरूम ट्रॉली पर प्रदर्शन के लिए रखी गयी थी,शूटिंग दौरान दुबई के गोल्ड मार्किट में नजर रिंग पर गयी। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी कहते हैं हमें यह पुख्ता करना पड़ा शूटिंग खत्म होते ही रिंग सही सलामत शॉप में पहुंचा दी जाये। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला कहते है फिल्म में एक कॉमेडी सीन है जहां अनिल कपूर एक लड़की को इम्प्रेस करने लिए एक रिंग देते है।