नई दिल्ली - एफएमसीजी कंपनी इमामी ने कहा कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इमामी के नए उत्पाद बोरोप्लस कोकोआ साफ्ट मायश्चराइजिंग लोशन का विज्ञापन करेंगी। विज्ञापन का ब्योरा बताए बगैर इमामी ने कहा कि कंपनी ने यह उत्पाद 20-30 साल की युवतियों को ध्यान में रखकर बनाया है। इमामी ने एक बयान में कहा, परिणीति, इमामी के उत्पाद का विज्ञापन करने वाले कलाकारों की श्रृंखला की अगली कड़ी हैं और वह बोरो प्लस ब्रांड का चेहरा होंगी जिसके विज्ञापन से अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत भी जुड़े हैं। इमामी लिमिटेड के निदेशक प्रीति सुरेका ने कहा, मायश्चराइजिंग लोशन का कारोबार 1,500 करोड़ रूपए से अधिक है जिसमें कई कंपनियां सक्रिय हैं।