बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब एक 85 वर्षीय महिला का किरदार करने जा रही है। कंगना ने बताया है की शेखर कपूर की फिल्म में उन्हें 85 वर्षीय माँ का किरदार करने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है की उन्हें यह किरदार कौन सी फिल्म में करना है।
मुंबई में आयोजित 17वें जियो मामी फिल्म महोत्सव में बात करने के दौरान कंगना ने इस बात का खुलासा किया है। कंगना ने कहा है शेखर कपूर ने उनकी आगामी फिल्म में मुझे 85 वर्षीय महिला का किरदार करने को कहा है जो की मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।