डॉन छोटा राजन पर बनने वाली फिल्म में छोटा राजन की भूमिका में अभिषेक बच्चन दिखाई दे सकते है। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म में अभिषेक बच्चन को एक बड़ी भूमिका मिल सकती है। फिल्म में वे राजन का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म लेखक हुसैन जैदी की 2014 में आई किताब 'बैयकुल्ला टू बैंगकॉक' की कहानी पर आधारित होगी।
फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन के पुलिस और राजनेताओ से संबंध बताये जायेगे। इसमें माफिया और मर्डर जैसे सीन प्रमुखता से बताये जायेगे। पूरी फिल्म में छोटा राजन के जीवन से जुडी हर एक बात परदे पर उतारी जाएगी। इसके लिए फिल्म निर्माता ने छोटा राजन के किरदार के लिए अभषेक बच्चन का नाम प्रस्तावित किया है। फिल्म में अरुण गाउली, अश्विन नाइक और छोटा राजन जैसे सारे किरदारों को पेश किया जायेगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। निर्माता संजय गुप्ता ने अभी फिल्म संबंधी कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है। फिल्म की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकि है।