मुंबई - बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर ने इसी वर्ष दिल्ली की लडकी मीरा से शादी रचाई थी। शाहिद और मीरा का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है। शाहिद भी मीरा का साथ पाकर बेहद खुश हैं। लेकिन क्या शाहिद का परिवार भी नई दुल्हन से खुश है यह जानने के लिए संवाददाताओं ने शाहिद की मां सुप्रिया पाठक से उनकी राय जानी। सुप्रिया का कहना है कि मीरा बहुत ही प्यारी बच्ची है। वह घर में सबको खुश रखती है। सुप्रिया का कहना है कि सास के तौर पर वह अपनी बहू से बहुत खुश हैं। साथ ही सुप्रिया ने यह भी कहा कि सच माने तो वह मीरा को अपनी बहू मानती ही नहीं है, बल्कि वह तो उसे अपनी बेटी की तरह समझती है। सुप्रिया का कहना है कि मीरा और उनमें काफी जमती है। सुप्रिया का कहना है कि वह उसका साथ पाकर बहुत खुश हैं।