'बाहुबली द बिगनिंग' में अहम भूमिका कर चुकीं तमन्ना भाटिया को हाल में बॉलिवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान के साथ स्पेस शेयर करने का मौका मिला तो बहुत खुश दिखाई दीं। तमन्ना ने शाहरुख़ के साथ कपड़ों के एक ब्रैंड के लिए टेलिविजन कॉमर्शियल में काम किया। इस मौके पर शाहरुख़ ने जब तमन्ना को बताया कि उन्होंने बाहुबली देखी है और उन्हें उनका काम पसंद आया तो तमन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कॉमर्शियल की शूटिंग के दौरान शाहरुख और तमन्ना की एक कॉमन पसंद भी निकल आई। दोनों ही कॉफी के बहुत शौकीन हैं।