बॉलीवुड के सिंघम अजय की फिल्म शिवाय एक बार फिर डिले हो गई है। दरअसल अजय के पिता वीरू देवगन को तभियात ख़राब हो गई है। जिसके चलते अजय को अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई आना पड़ा। अचानक तबियत बिगड़ जाने से वीरू देवगन को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जब इस बात की सूचना अजय को लगी तो वे तुरंत अपनी फिल्म की शूटिगं छोड़कर वापस मुंबई लौटे।
अजय के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे है, और एक बार फिर उन्हें निमोनिया हो गया है। जिसके चलते उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि वीरू देवगन की स्थिति में सुधार दिख रहा है। लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। अजय देवगन इस समय मसूरी में अपनी फिल्म शिवाय कि शूटिंग कर रहे थे।