फिल्म अलोन से एक दूसरे के करीब आये बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हमेशा ही एक दूसरे के साथ देखे जाते रहे है और बॉलीवुड गलियारों से दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरे भी समय समय पर आती रही है। लेकिन दोनों मीडिया की नजरो से अपने रिश्ते को छुपाते रहे है। लेकिन कहते है न कि इश्क और मुश्क नहीं छुपता। तो बेचारे ये दोनों प्यार के मारे कही न कही कैमरे की नजरो में आ ही जाते है।
ये दोनों एक दूसरे के साथ जिम जाते है और साथ साथ कही वीकेंड पर घूमने भी चले जाते है ऐसे में इनके रिलेशनशिप में होने के रूमर्स तो उड़ते रहे है पर हर बार एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हुए दोनों ही इस रिश्ते को दुनिया की नजरो से बचाते आये है। ऐसा ही नजारा हाल ही में फिर से एक बार दिखाई दिया। जब बिपाशा करण से मिलने राजस्थान पहुंच गई।