Hindi English Friday, 29 March 2024
BREAKING
शहीदे-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव सच्चे राष्ट्रवादी थे - दत्तात्रेय उत्तराखंड युवा मंच द्वारा एथलेटिक मीट का आयोजन, युवाओं ने दिखाया अपना दमखम पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लुधियाना के उद्यमियों का अहम योगदान:साक्षी साहनी बौद्धिक संपदा अधिकार जीआई टैगिंग द्वारा हिमाचल प्रदेश के अधिक पारंपरिक उत्पादों की रक्षा कर सकते हैं: अतीश कुमार सिंह आंत्र की आदतों में बदलाव, बार-बार कब्ज होना, पेट में परेशानी कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं: डॉ. मोहिनीश छाबड़ा इकोसिख, उद्योग के साथ मिलकर 10 लाख पेड़ लगाएगा नई दिल्ली की छात्रा को मिला 225,000 डॉलर (एयूडी) का शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता - दत्तात्रेय गले के पिछले हिस्से में गाढ़े रंग की मोटी त्वचा टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों में लिवर की बीमारी का प्रमुख संकेत ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह

एजुकेशन

More News

आई.बी.पी.एस. बैंक लिपिकीय संवर्ग ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा

Updated on Wednesday, January 02, 2013 12:45 PM IST

        इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग परसोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के
        बैंकों में क्लर्क ग्रेड (लिपिकीय संवर्ग) पदों के लिए सम्मिलित लिखित परीक्षा (कॉमन
        रिटन एक्जामिनेशन-सीडब्ल्यूई) का आयोजन दिसंबर 2012 से ऑनलाइन किया जा रहा है। चूंकि
        इस परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2013 में हजारों पदों पर चयन कार्य किया जाएगा, अतएव
        जिन विद्यार्थियों का लक्ष्य बैंक क्लर्क बनना है, उन्हें चाहिए कि वे नई ऑनलाइन बैंक
        क्लर्क परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक समझ लें। आप यहाँ प्रस्तुत
        किए जा रहे मार्गदर्शन को अच्छी तरह ध्यान में रखें। देश के ख्यात करियर विशेषज्ञ डॉ.
        जयंतीलाल भंडारी की नए पैटर्न और नई प्रक्रिया पर आधारित पुस्तक 'ऑनलाइन बैंक लिपिकीय
        संवर्ग परीक्षा` तथा करियर दिशा के द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन टेस्ट प्रैक्टिस के
        लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होंगे। इस प्रकार आप समुचित समय प्रबंधन कर सकेंगे एवं शुद्ध
        उत्तरों की संख्या बढ़ा सकेंगे। ऑनलाइन सतत अभ्यास ही इस नई परीक्षा में सफलता की बुनियाद
        है।
    
        यकीनन तेजी से बढ़ता हुआ बैंकिंग क्षेत्र बैंक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक हजारों
            उत्साही अभ्यर्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)
            एक स्वशासी संस्था है जिसे सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंकों हेतु लिपिकीय संवर्ग (बैंक
            क्लर्क) परीक्षा के सफल संचालन और चयन कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। आईबीपीएस के
            द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंकों में लिपिकीय संवर्ग पदों के लिए उम्मीदवारों
            के चयन हेतु पूर्व में ली जाने वाली लिखित परीक्षा की जगह अब एक ऑनलाइन सम्मिलित लिखित
            परीक्षा दिसंबर 2012 से शुरू की गई है।
        कोई भी अभ्यर्थी जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क संवर्ग के पदों पर नियुक्ति
            हेतु इच्छुक है, उसे आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। वे बैंक
            जो आईबीपीएस स्कोर के आधार पर नियुक्ति देते हैं, वे इस प्रकार हैं- इलाहाबाद बैंक,
            इंडियन बैंक, आंध्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स,
            बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एवं सिंध बैंक, केनरा
            बैंक, सिंडिकेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कार्पोरेशन बैंक,
            यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, यूको बैंक, आईडीबीआई बैंक तथा विजया बैंक।
        चूँकि बैंक लिपिकीय संवर्ग भर्ती परीक्षा राज्यवार आधार पर होती है, इसलिए अभ्यर्थी
            केवल एक राज्य या संघशासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अत: यह
            आवश्यक होगा कि अभ्यर्थी एक विशेष राज्य या संघशासित प्रदेश- जहाँ वे नौकरी के लिए
            आवेदन करना चाहेंगे, उन्हीं के क्षेत्र में आने वाले किसी एक केंद्र में परीक्षा के
            लिए उपस्थित हो सकेंगे।
        यह उल्लेखनीय है कि आईबीपीएस द्वारा विनिर्दिष्ट पात्रता मानदंड, विभिन्न सार्वजनिक
            क्षेत्र के बैंकों में आवेदन करने के लिए मूल मानदंड हैं, तथापि सीडब्ल्यूई के लिए
            आवेदन करने मात्र से उम्मीदवार को यह नहीं मान लेना चाहिए कि वह सार्वजनिक क्षेत्र
            के सभी 20 बैंकों अथवा किसी एक बैंक में नियोजन का पात्र है क्योंकि प्रत्येक बैंक
            अपना पात्रता-अर्हतक मानदंड विनिर्दिष्ट करती है।
    

    
        ऑनलाइन बैंक लिपिकीय संवर्ग परीक्षा के नए पैटर्न और नई प्रक्रिया की मुख्य बातें-
    
        बैंक क्लर्क की पुरानी लिखित परीक्षा और नई ऑनलाइन परीक्षा में क्या अंतर है ?
        
        बैंक क्लर्क की अब तक चली आ रही पुरानी लिखित परीक्षाओं में परीक्षार्थी को परीक्षा
            कक्ष में 250 प्रश्नों का टेस्ट बुकलेट दिया जाता था। परीक्षार्थी उत्तर देने में पेंसिल
            की मदद लेते थे। उत्तर पत्रक में चौकोर अथवा अंडाकार आकृति को काला करके उत्तर चिन्हित
            करके परीक्षा अवधि की समाप्ति पर उत्तर पत्रक को परिवीक्षक को सौंप देते थे। तत्पश्चात
            उत्तर पत्रक की जाँच कम्प्यूटर द्वारा की जाकर परिणाम तैयार किया जाता था। अब नई ऑनलाइन
            परीक्षा में आपको करीब एक घंटे पूर्व परीक्षा कक्ष में पहुँचना होगा। आपको अपना मूल
            पहचान पत्र (ओरिजनल आइडेंटी प्रूफ) साथ में रखना होगा। प्रवेश के पूर्व परीक्षा केंद्र
            में लगाए गए कैमरे से आपका फोटो और बायोमेट्रिक इम्प्रेशन लिया जाएगा। परीक्षा में
            बैठने के लिए आपके निर्धारित सिस्टम (कम्प्यूटर) पर पर्यवेक्षक के द्वारा आपका यूजर
            आईडी एवं पासवर्ड डाला जाएगा। आपको परीक्षा कक्ष में रबर, पेंसिल, कागज आदि सामग्री
            रफ कार्य के लिए दिए जाएँगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस ले लिए जाएँगे। परीक्षा
            कक्ष में आप आबंटित कम्प्यूटर के सामने बैठ जाएँ। परीक्षा के निर्धारित समय के पूर्व
            करीब 15 मिनिट का स्टार्ट ट्यूटोरियल आपको परीक्षा संबंधी प्रक्रिया और निर्देशों से
            परिचित कराएगा। इसके बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी। कम्प्यूटर के साथ लगा की-बोर्ड एवं
            माउस ही आपके लिए रबर, पेंसिल आदि का काम करेंगे। आप माउस से ही प्रश्नों का उत्तर
            दे सकेंगे या उत्तर बदल सकेंगे।
        नई ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित कौन-कौनसी बातें परीक्षा के पूर्व सीख ली जानी चाहिए
            ?
        परीक्षा के पूर्व ये बातें सीख ली जानी चाहिए- 1. माउस को कम्प्यूटर की स्क्रीन पर
            कैसे संचालन करें? विषय खंड एवं प्रश्न संख्या, स्क्रीन की घड़ी आदि की जानकारी। 2.
            प्रश्नों के लिए अपने उत्तर का चयन, परिवर्तन या पुनर्विलोकन के लिए चिन्हित करने की
            जानकारी। 3. कितने प्रश्न पूरे हो गए हैं, कितने अनुत्तरित हैं ? सभी चिन्हित प्रश्नों
            अथवा अपूर्ण प्रश्नों का पुनरीक्षण कैसे करें ? 4. किसी अवतरण के मूल अंश का चयन एवं
            उसको विशिष्टता किस प्रकार दी जाए ?
        ऑनलाइन नई चयन प्रक्रिया पुरानी से किस तरह अलग है ?
        आईबीपीएस की नई चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। अब आपको प्रत्येक
            बैंक के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा। न ही अलग-अलग परीक्षा देना होगी। आपको प्रत्येक
            बैंक के लिए अलग-अलग साक्षात्कार में भी नहीं जाना पड़ेगा। अब ऑनलाइन परीक्षा का स्कोर
            कार्ड बैंक क्लर्क नौकरी का गेट पास होगा।
        नई बैंक क्लर्क ऑनलाइन परीक्षा में कौनसी शैक्षणिक योग्यता वाले शामिल हो सकेंगे
            ?
        परिवर्तित नियमों के तहत अब केवल स्नातक ही बैंक क्लर्क पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
            पहले बैंक लिपिकीय संवर्ग परीक्षा में 12वीं पास उम्मीदवार भी शामिल हो सकते थे। अब
            शैक्षणिक योग्यता को ब़ढ़ा दिया गया है।
        नई ऑनलाइन परीक्षा में आयु सीमा क्या है ?
        न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष। सरकारी नियमानुसार कुछ संवर्ग के अभ्यर्थियों
            के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।
        ऑनलाइन परीक्षा कितने समय की होगी ? किस पैटर्न के कितने प्रश्न होंगे ?
        
        इस परीक्षा में दो घंटे का समय दिया जाएगा। 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा पाँच
            खण्डों में विभाजित होगी। तार्किक अभियोग्यता, अंग्रेजी ज्ञान , संख्यात्मक अभियोग्यता,
            सामान्य सचेतता (बैंकिंग क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) तथा कम्प्यूटर ज्ञान। प्रत्येक
            खंड में 40 प्रश्न होंगे। नई ऑनलाइन परीक्षा में अंग्रेजी को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न
            हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध होंगे।
        क्या ऑनलाइन परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन होगा ?
        बैंक लिपिकीय संवर्ग परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए पेनल्टी होगी। उम्मीदवार द्वारा
            दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए आबंटित अंकों का एक चौथाई अर्थात
            0.25 अंक पेनल्टी स्वरूप कम कर दिए जाएँगे। यदि किसी प्रश्न के लिए उम्मीदवार एक से
            अधिक उत्तर देता है तो यह उत्तर गलत माना जाएगा। यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है
            यथा उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में कोई भी अंक नहीं
            काटा जाएगा।
        ऑनलाइन परीक्षा केंद्र किस प्रकार के होंगे ?
        ऑनलाइन परीक्षा केंद्र कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर,जनरेटर, सतत विद्युत आपूर्ति,
            इंटरनेट संपर्क एवं सुरक्षा के मानक को पूरा करेंगे। सिस्टम संबंधी किसी गड़बड़ी व
            असुविधा की स्थिति में सहायता मिलेगी।
        नई ऑनलाइन परीक्षा में समय कैसे मालूम पड़ेगा ? प्रश्नों के उत्तर संबंधी जानकारी
            कैसे मालूम होगा ?
        कम्प्यूटर की स्क्रीन पर दाहिने शीर्ष भाग में एक घड़ी होगी। यह 2 घंटे (निर्धारित
            परीक्षा अवधि) से शुरू होकर सामान्यत: घटते क्रम में चलेगी। इससे आप कितना समय बचा
            है, इससे परिचित होते जाएँगे। यदि आपके कुछ प्रश्न अपूर्ण अथवा अनुत्तरित हैं, तो कम्प्यूटर
            इससे आपको अवगत कराएगा। जब आपने अपने सारे प्रश्नों का अवलोकन कर लिया है एवं परीक्षा
            समाप्त करने के लिए तैयार हैं तो खास बटन का प्रयोग करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा आपकी
            प्रश्न हल करने संबंधी इच्छा को बाधित नहीं करती है। वरन सुविधाजनक बनाती है।

Have something to say? Post your comment
X