Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एजुकेशन

More News

पिलानी में आयोजित द्विदिवसीय अर्थशास्त्र कार्यशाला में छात्रों ने सीखे अर्थशास्त्री बनने के गुर

Updated on Friday, December 27, 2024 07:38 AM IST

25 दिसंबर 2024, पिलानी । बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी में 24 से 25 दिसंबर तक दो दिवसीय अर्थशास्त्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय, सह संयोजक श्री अनिल कुमार सैनी ने बताया कि यह कार्यशाला विद्यालय के लोटस हाल में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा XI और XII के छात्रों को सक्रिय अंतर संवाद प्रक्रिया से सीखने के अनुभव को प्रदान किया गया ।


प्रसिद्ध लेखक डॉ. अनूप कुमार अत्रिया, जो जीनियस पब्लिकेशंस, जयपुर द्वारा प्रकाशित अर्थशास्त्र की पाठ्यपुस्तकों के लिए जाने जाते हैं, कार्यशाला के मुख्य रिसोर्स पर्सन थे । अभिनव गतिविधियों के माध्यम से डॉ. अत्रिया ने सीखने के प्रमुख उद्देश्यों पर जोर दिया, जिनमें याद रखना, समझना, अवधारणाओं को लागू करना, विश्लेषण करना, मूल्यांकन करना और विषय को तैयार करना शामिल है।


कार्यशाला में गतिविधि-आधारित शिक्षा (एबीएल) पर ध्यान केंद्रित किया गया। छात्रों को सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने ज्ञान को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्रों की समझ का आकलन करने के लिए व्यक्तिगत मूल्यांकन किया गया।


प्रधानाचार्य काजल मारवाह के कुशल नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित हो पाई। इसमें वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री रविंद्र शर्मा तथा अन्य वाणिज्य विभाग के शिक्षकों श्री अनिल कुमार सैनी, श्री मनोज कुमार शर्मा, डॉक्टर जीतेश विश्नोई, आदि ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।


छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यशाला में उत्साह और जिज्ञासा पूर्वक भाग लिया और अर्थशास्त्र सीखने के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

Have something to say? Post your comment
बिरला स्कूल पिलानी के विद्यार्थियों ने स्किल फेस्ट में ने सीखे कला -कौशल के नए - नए आयाम

: बिरला स्कूल पिलानी के विद्यार्थियों ने स्किल फेस्ट में ने सीखे कला -कौशल के नए - नए आयाम

बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने किया ग्रहों का अवलोकन; टेलीस्कोप से देखा ब्रह्मांड का जादू

: बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने किया ग्रहों का अवलोकन; टेलीस्कोप से देखा ब्रह्मांड का जादू

बीकेबीआईईटी पिलानी में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और चार नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी पिलानी में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और चार नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

शेखावाटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी बना सीकर जिले का प्रथम नेक प्रमाणित इंजीनियरिंग कॉलेज

: शेखावाटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी बना सीकर जिले का प्रथम नेक प्रमाणित इंजीनियरिंग कॉलेज

'आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच कौशल' पर सीबीएसई शिक्षक दक्षता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

: 'आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच कौशल' पर सीबीएसई शिक्षक दक्षता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया शरदोत्सव; दिया प्रेम, शांति और कृतज्ञता का संदेश

: बिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया शरदोत्सव; दिया प्रेम, शांति और कृतज्ञता का संदेश

बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह का आयोजन

: बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह का आयोजन

बीकेबीआईईटी पिलानी में जॉय ऑफ गिविंग वीक-2024 का उद्घाटन किया

: बीकेबीआईईटी पिलानी में जॉय ऑफ गिविंग वीक-2024 का उद्घाटन किया

बिरला स्कूल बॉयज बॉर्डिंग स्कूल्स की श्रेणी में भारत में नंबर 2 और राजस्थान में नंबर 1

: बिरला स्कूल बॉयज बॉर्डिंग स्कूल्स की श्रेणी में भारत में नंबर 2 और राजस्थान में नंबर 1

बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन

: बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन

X