पिलानी - बीके बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तकनीकी शिक्षा को और अधिक उन्नत बनाने के उद्देश्य से अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और चार नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें डेटा एनालिटिक्स लैब, हाई कंप्यूटिंग लैब, आईओटी और साइबर सिक्योरिटी लैब, तथा डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग लैब शामिल हैं। इन प्रयोगशालाओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिट्स पिलानी के कुलपति प्रो. वी. रामगोपाल राव द्वारा किया गया और विशिष्ट अतिथि बिट्स पिलानी प्रोफेसर डॉ. बी.के. राउत विशिष्ट अतिथि थे ।
अपने संबोधन में प्रो. वी. रामगोपाल राव ने बहु-विषयक शिक्षा के महत्व और छात्रों के लिए एक मजबूत नींव रखने में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. बी.के. राउत ने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की सराहना की और अनुसंधान और नवाचार में विभाग के योगदान के बारे में आशा व्यक्त की।
बीकेबीआईईटी के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि ये प्रयोगशालाएं संस्थान की तकनीकी क्षमताओं को और सुदृढ़ करेंगी तथा छात्रों को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने में सहायक होंगी और कहा कि अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और प्रयोगशालाएं संस्थान की तकनीकी क्षमताओं को और सुदृढ़ करेंगी तथा छात्रों को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने में सहायक होंगी।
एप्लाइड साइंस एंड हुमिनिटीज़ विभागाध्ययक्ष डॉ.वाई.के.गुप्ता ने बताया कि नवनिर्मित भवन आधुनिक प्रयोगशालाओं, व्याख्यान कक्षों और संकाय कक्षों से सुसज्जित है, जिसका उद्देश्य शिक्षण-अधिगम अनुभव को बढ़ाना और छात्रों और संकाय सदस्य दोनों के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है।
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. निमिष कुमार ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकेंगे।
समारोह कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, इस अवसर पर जीएम कमर्शियल के. के. पारीक, प्रिंसिपल डॉ. अनिल कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ विपिन कुमार, प्राचार्य कैप्टन जेपी सिंह और सभी संकायदस्य मौजूद थे।