Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एजुकेशन

More News

राज़मटाज़ में मानव मंगल के स्टूडेंट्स ने दी पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति

Updated on Wednesday, November 27, 2024 09:51 AM IST

मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर के वार्षिक सांस्कृतिक शो में छात्रों ने छोड़ी प्रतिभा की छाप


चंडीगढ़। रंग बिरंगी रोशनी के बीच मंच पर जहां छात्र-छात्राओं के कदम थिरक रहे थे, वहीं सभागार में कुर्सियों पर बैठे उनके पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स तालियां बजाकर न सिर्फ उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, बल्कि उनकी हर एक अदा को अपने मोबाइल में भी कैद कर रहे थे। मौका था मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर के वार्षिक सांस्कृतिक शो ‘राज़मटाज़’ का जिसमें छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी।

फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में हुए रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में एक तरफ पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ थी तो दूसरी तरफ योग के महत्व का संदेश देती प्रस्तुति। तीसरी (बी) क्लास के स्टूडेंट्स ने जिस तरह से नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व को बताया उसे देख कर सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वहीं, चौथी (सी) क्लास के स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई।


रंगारंग समारोह की शुरुआत प्रेयर डांस से हुई। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति के रस में डुबो दिया। इससे पहले स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। चौथी (बी) क्लास के छात्र-छात्राओं ने मंच पर सर्कस पेश कर न सिर्फ अपनी काबलियत दिखाई बल्कि सभागार में बैठे दर्शकों को गुदगुदाया भी। इसके अलावा समरोह में तीसरी (सी) कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से पेश वेस्टर्न डांस भी सराहनीय रहा।


स्कूल के पांचवीं (सी) क्लास के स्टूडेंट्स ने बहुत ही आकर्षक तरीके से रामायण की प्रस्तुति दी। समारोह का मुख्य आकर्षण तीसरी (ए) क्लास के छात्रों द्वारा पेश पंजाब का लोकनृत्य भांगड़ा रहा जिसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंत में पांचवीं (बी) क्लास के स्टूडेंट्स ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। छात्र-छात्राओं की हर प्रस्तुति से साबित हुआ कि इसे तैयार करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक शो के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि स्टूडेंट्स को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिले जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े।

Have something to say? Post your comment
बिरला स्कूल पिलानी के विद्यार्थियों ने स्किल फेस्ट में ने सीखे कला -कौशल के नए - नए आयाम

: बिरला स्कूल पिलानी के विद्यार्थियों ने स्किल फेस्ट में ने सीखे कला -कौशल के नए - नए आयाम

बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने किया ग्रहों का अवलोकन; टेलीस्कोप से देखा ब्रह्मांड का जादू

: बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने किया ग्रहों का अवलोकन; टेलीस्कोप से देखा ब्रह्मांड का जादू

बीकेबीआईईटी पिलानी में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और चार नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी पिलानी में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग और चार नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

शेखावाटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी बना सीकर जिले का प्रथम नेक प्रमाणित इंजीनियरिंग कॉलेज

: शेखावाटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी बना सीकर जिले का प्रथम नेक प्रमाणित इंजीनियरिंग कॉलेज

'आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच कौशल' पर सीबीएसई शिक्षक दक्षता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

: 'आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच कौशल' पर सीबीएसई शिक्षक दक्षता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया शरदोत्सव; दिया प्रेम, शांति और कृतज्ञता का संदेश

: बिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया शरदोत्सव; दिया प्रेम, शांति और कृतज्ञता का संदेश

पिलानी में आयोजित द्विदिवसीय अर्थशास्त्र कार्यशाला में छात्रों ने सीखे अर्थशास्त्री बनने के गुर

: पिलानी में आयोजित द्विदिवसीय अर्थशास्त्र कार्यशाला में छात्रों ने सीखे अर्थशास्त्री बनने के गुर

बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह का आयोजन

: बिरला शिशु विहार पिलानी में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह का आयोजन

बीकेबीआईईटी पिलानी में जॉय ऑफ गिविंग वीक-2024 का उद्घाटन किया

: बीकेबीआईईटी पिलानी में जॉय ऑफ गिविंग वीक-2024 का उद्घाटन किया

बिरला स्कूल बॉयज बॉर्डिंग स्कूल्स की श्रेणी में भारत में नंबर 2 और राजस्थान में नंबर 1

: बिरला स्कूल बॉयज बॉर्डिंग स्कूल्स की श्रेणी में भारत में नंबर 2 और राजस्थान में नंबर 1

X