मुबंई - हालांकि, प्रड्यूसर-डायरेक्टर संजय गुप्ता अपनी इस अगली फिल्म जज़्बा के लुक को छुपाने की हरसंभव कोशिश में हैं, लेकिन फोटोग्राफर नीलेश वैयरकर ने ऐश्वर्या का वह चेहरा अपने कैमरे में कैद कर ही लिया, जो इस फिल्म के साथ बॉलिवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बॉलिवुड की यह अदाकारा मुंबई, जुहू में एक चर्चित रेस्ट्रॉन्ट में इरफान खान के साथ शूटिंग करती दिखीं। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उस वक्त 10 से भी ज्यादा सिक्यॉरिटी गार्ड्स मौजूद थे।