Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल

इंटरनेशनल

More News

बैंकॉक के मॉल में एक के बाद एक धमाका, 2 घायल

Updated on Tuesday, February 03, 2015 10:57 AM IST

बैंकॉक - थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक शॉपिंग मॉल के बाहर रविवार को हुए दो बम धमाकों में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस इन धमाकों की जांच करने में जुटी हुई है। पिछले साल देश में सैन्य विद्रोह के बाद बैंकॉक में इस तरह की हिंसा की यह पहली घटना है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात हुए बम विस्फोटों में दो लोग घायल हो गए। विस्फोट के लिए इस्तेमाल देसी बम इस तरह तैयार किए गए थे कि इससे सिर्फ दहशत फैले न कि किसी की जान जाए। विस्फोट रविवार शाम आठ बजे के करीब पैरागॉन शॉपिंग मॉल और भीड़ वाली एलीवेटेड ट्रेन लाइन के बीच हुए।

हालांकि विस्फोट में ट्रेन की पटरी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ऐहतियात के तौर ट्रेन की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी गई। विस्फोट निष्क्रिय करने वाले दल का नेतृत्व करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दो पाइप बमों से किया गया जिन्हें डिजिटल वॉच से कंट्रोल किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है और उनकी तलाश में जुटी है।

बढ़ाई गई सुरक्षा सैन्य शासन के प्रमुख और प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा ने सोमवार को अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए। यह फैसला शॉपिंग मॉल के सामने स्काई ट्रेन स्टेशन के पास देसी बम से हुए विस्फोट के बाद लिया गया है। प्रयुत ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि इन विस्फोटों के लिए कौन जिम्मेदार है और क्या इनका किसी राजनीतिक समूह से कोई संबंध है।

पुलिस इस संबंध में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह संभावना भी तलाश रहे हैं कि कहीं इसका संबंध उन लोगों से तो नहीं है जो पहले सरकार के खिलाफ हिंसा का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी जाए और साथ ही जनता से अपील की कि वह भी प्रशासन के आंख-कान बनें, क्योंकि ज्यादा हिंसा होने पर वही प्रभावित होंगे।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X