नई दिल्ली - विदेशों में जमा ब्लैक मनी का पता लगाने के लिए और भी अधिकारियों को विदेशों में नियुक्त करेगी। सरकार की सबसे पहली कोशिश यह है कि देशों के सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ यह पता लगाया जाए कि विदेशों में भारतीयों का कितना काला धन जमा है।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार राजस्व विभाग के अधिकारियों का चुनाव करके जल्द ही उन्हें विदेशों में नियुक्त करेगी। इसके लिए अधिकारियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।