Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल

इंटरनेशनल

More News

मगरमच्छ को मारकर लिया बदला

Updated on Saturday, February 07, 2015 10:35 AM IST

युगांडा - शायद ही आपने पहले कोई ऐसा किस्सा सुना हो जब किसी आदमी ने बदला लेने के लिए किसी मगरमच्छ को मारा हो। दरअसल, इस बदले के पीछे भी एक कहानी है।  युगांडा की रहने वाली दिमित्री नाबिरी को चार महीने पहले झील में मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया था। वह झील से पानी लेने गई थी। उसका पति मुबारक बाताम्बुज़ बेहद सदमें में आ गए क्योंकि उनकी पत्नी उस समय गर्भवती थीं।

इस घटना में उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चा दोनों ही खो दिए थे। वह अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार थे। वहीं मगरमच्छ पिछले महीने दोबारा झील में देखा गया और वह अपने दोस्तों के साथ झील के किनारे गए। उसने बताया, वह बहुत बड़ा और दैत्याकार था। हमने उसे पत्थरों और डंडों से मारने की कोशिश की लेकिन हम उसका कुछ कर नहीं सके।

उसके बाद उसे मारने का तरीका सोचा गया। मुबारक इलाके के लोहार के पास गए और एक भाला तैयार करवाया, जिसके किनारे पर कांटे लगे थे हालांकि उन्हें यह अच्छी तरह पता था कि इन सब में उनकी जान भी जा सकती है। दोबारा झील पर दिखने पर मगरमच्छ के बगल में भाले को भोंक दिया जबकि उनके दोस्त उसके पीछे पत्थर फेंक रहे थे। मगरमच्छ ने जैसे ही अपना मुँह उठाकर हमला करने की कोशिश की लेकिन मुबारक ने उसे रस्सी में फंसा लिया और भाले से मार डाला।

यह लड़ाई करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस तरह मगरमच्छ मारा गया। मगरमच्छ को मारने के बाद जब मुबारक़ और उनके दोस्त अपने गांव पहुँचे तो लोगों ने उनका किसी हीरो की तरह स्वागत किया। युगांडा के वन्य जीव अधिकारी ओसवाल्ड तुमान्या ने बताया कि मगरमच्छ चार मीटर से भी अधिक लंबा और करीब 600 किलो वजनी था। मगरमच्छ के शव को कांपला के माकारेरे विश्वविद्यालय ले जाया गया, जहां एक पशुचिकित्सक ने उसका परीक्षण किया।

उसके पेट से पिंडली की हड्डी मिली लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि वो किसी इंसान की ही हड्डी है।ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय के मगरमच्छ विशेषज्ञ एडम ब्रिटन कहते हैं कि सामान्य परिस्थितियों में यह बहुत असंभव है कि बारह हफ्ते बाद भी मगरमच्छ की आंत में आहार की कोई हड्डी बची रहे।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X