यह बाइक राइड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने का प्रयास कर रही है, इसके लिए 26 जून को जंतर मंतर में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम पहुंचेगी
15,000 किलोमीटर की पुरुष कल्याण आयोग की माँग को लेकर बाइक राइडर्स पहुंचे चंडीगढ़
विश्व प्रसिद्ध बाइकर डॉक्टर अमजद ख़ान नदीम और संदीप पंवरिया 26 मई को दिल्ली से भारत के 11 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पहुँचे चंडीगढ़ , अगले 4000 किलोमीटर तय करते हुए वापस दिल्ली 26 जून को जंतर मंतर पहुंचेंगे।
इन्होंने अपनी बाइक यात्रा दिल्ली लखनऊ पटना सिलीगुड़ी कोलकाता भुवनेश्वर विशाखापट्टनम गुंटूर चेन्नई रामेश्वरम कन्याकुमारी त्रिशूर गोवा कोल्हापुर पुणे मुंबई अहमदाबाद जैसलमेर बीकानेर सहित चंडीगढ़ पहुंची और अब चंडीगढ़ से यह राइडर्स जम्मू कारगिल ले सरचू मनाली शिमला देहरादून और हरिद्वार से होकर गुजरेंगे।
चंडीगढ़ पहुंचने पर बाइक राइडर्स को एस्कॉर्ट करते हुए से इंडियन फैमिली के चंडीगढ़ के रोहित डोगरा सहित सभी मेंबरों ने पुरुष आयोग की स्थापना पर जोर दिया।
शौक नहीं मजबूरी है, पुरुष आयोग जरूरी है नारा लगाते हुए सभी ने कहा कि भारत में महिला आयोग है पर्यावरण आयोग है हर तरह के आयोग हैं लेकिन पुरुषों के लिए कोई भी ना तो कानून है ना आयोग है आखिर पुरुष अपनी समस्याओं को लेकर जाएं तो जाएं कहां।
भारत में हर 4.4 मिनट पर एक पुरुष सुसाइड करता है और यह औसत महिलाओं के बनिस्बत ढाई गुना ज़्यादा है ये डेटा NCRB 2022 के मुताबिक़ है।
विश्व प्रसिद्ध बाइक राइडर अमजद खान ने अब तक 1000 से अधिक रोड सेफ्टी अवेयरनेस बाइक राइड कर चुके हैं वह लिम्का बुक रिकॉर्ड सहित विश्व के लगभग सभी रिकॉर्ड बुक में अपना स्थान बना चुके हैं