इंस्टीट्यूट को ‘टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज इन हरियाणा’के रूप में प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला
चंडीगढ़, 15 जून, 2024: एसआरएम ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एक प्रतिष्ठित कॉलेज एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को इसकी एजुकेशनल एक्सीलेंस के लिए एक उपयुक्त मान्यता के रूप में प्रतिष्ठित ‘इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड-2024’ से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सीएमडी इंजी. रोशन लाल जिंदल और इसकी चेयरपर्सन रितु जिंदल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल से प्राप्त किया, जो हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि थीं।
इंस्टीट्यूट के सीएमडी इंजी. रोशन लाल जिंदल ने कहा कि इंडियन आइकॉनिक अवार्ड-2024 एसआरएम ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग को हरियाणा के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में मान्यता देता है, जो टेक्निकल एजुकेशन में एक्सीलेंस के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और शैक्षिक क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एसआरएम ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग की शिक्षा में एक्सीलेंस के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए इसके दृढ़ समर्पण को दर्शाती है।"
2007 में स्थापित, एसआरएम ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में नॉलेज और एजुकेशन का एक दीपस्तंभ रहा है, जो एजुकेशनल प्रोग्राम्स की एक विस्तृत सीरीज़ पेश करता है। इनमें इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, प्रबंधन, फार्मेसी और शिक्षा जैसे विषयों में विभिन्न डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएअ कोर्सेज शामिल हैं।
ग्रुप द्वारा पेश किए जाने वाले प्रोग्राम्स में बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीएड, एमएड, डीएड, बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, डीएमएलटी और पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा कोर्सेज शामिल हैं। एसआरएम ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और इसके प्रोग्राम्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.srmglobal.in पर जाएं।