Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

देश की प्रगति में आईआईएसईआर, मोहाली का योगदान सराहनीय: निदेशक प्रोफेसर त्रिपाठी

Updated on Saturday, June 15, 2024 18:05 PM IST

संस्थान का 13वां दीक्षांत समारोह 19 जून को, लगभग 900 कमरों के हास्टल्स का होगा उद्घाटन 

चंडीगढ़, भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन इंडियन इंस्टीच्यूट आफ साईंस एज्यूकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) आगामी 19 जून को अपने मोहाली स्थित कैंपस में अकादमिक सत्र 2023-24 के सफल समापन पर 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। शनिवार को चंडीगढ़ प्रैस कल्ब में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान आईआईएसईआर के निदेशक प्रोफेसर (डाॅ) अनिल के त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन नैश्नल साईंस ऐकेडमी के अध्यक्ष और भारत सरकार के डिपार्टमेंट आफ साईंस एंड टेकनोलोजी (डीएसटी) के पूर्व सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा मुख्यातिथि के रुप में शामिल होंगें जबकि आईआईएसईआर मोहाली के बोर्ड आफ गर्वनर के चेयरपर्सन प्रोफेसर जेएस यादव दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगें।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 स्टूडेंट्स डिग्री प्राप्त करेंगें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान में  बीएस-एमएस प्रोग्राम के अधीन 1700 स्टूडेंट्स के साथ साथ 475 स्टूडेंट्स पीएचडी कर दीक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कैंपस में ही 900 कमरों के हास्टल्स का भी उद्घाटन किया जायेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रोफेसर (डाॅ) त्रिपाठी ने संस्थान की उपलब्धियों का वर्णन करते हुये बताया कि गत एक वर्ष में 440 पब्लिकेशन प्रकाशित किये गये हैं जबकि तीन नये पेटेंट फाइल किये गया। विगत के फाईल हुये तीन पेटेंट को मंजूरी प्राप्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि संस्थान ने ग्लोबल प्लेटफार्म में देश का नाम रोशन किया है। संस्थान में डिपार्टमेंट आफ बायलोजिकल साईंसिस के प्रोफेसर और फैक्लटी एफेयर्स के डीन प्रोफेसर पूर्णानंद गुप्तसरमा को प्रतिष्ठित न्यू यार्क एकेडमी आफ साईंसिस और टाटा सन्स द्वारा टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में इनोवेटिव सोल्यूशंस विकसित करने में संस्थान के प्रयासों को बढ़ावा देगी।


केमिकल साईंसिस विभाग में डॉ शुभब्रता मैती और उनकी टीम ने डायनेमिक एडैप्टिबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जो अक्सर लिविंग सिस्टम्स में देखी जाने वाली विशेषता है। ये सिस्टम्स, इनफार्मेशन प्रोसेसिंग, कोर्गो ट्रांसपोर्टेशन और सेंसर टेक्नोलॉजी में क्रांति ला सकती है। इस संदर्भ में एक रिसर्च आर्टिकल नेचर कम्युनिकेशंस 2024 में भी प्रकाशित किया गया है।

केमिकल साइंस और फिजिक्स साइंस के डाॅ सब्यसाची रक्षित, डाॅ केपी योगेंद्रन और डाॅ अभिषेक चौधरी ने कान के काम करने के तरीके के विषय में एक नई समझ विकसित की है जो कि आडियोलोजी के क्षेत्र में गहरा प्रभाव सकारात्मक डाल सकती है।
 
इसी तरह की एक अन्य उपलब्धि में डाॅ अभिषेक चौधरी और उनकी टीम ने सक्रिय तरल पदार्थों में सस्पेंडिड पैसिव ओबजेक्ट (वस्तु) की गति का अनुमान लगाया है। यह संभावित रूप से छोटे नैनो मशीनों और असाधारण गुणों वाली नई सामग्रियों के विकास की ओर ले जा सकता है, जो बायोफिजिक्स और फिल्यूड डायनेमिक्स में भविष्य की प्रगति को प्रेरित करता है।

प्रोफेसर (डाॅ) त्रिपाठी ने संस्थान में स्टार्टअप्स के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि टेकनोलोजी बिजनैस इंक्यूबेटर (टीबीआई), आई-राईज स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री एकेडिमिया की साझेदारी के कल्चर को प्रोत्साहित कर रहा है। टीबीआई को संस्थान में लगभग दो करोड़ की लागत की विकसित लैब  है। टीबीआई ने गत तीन वर्षो में लगभग 40 स्टार्टअप्स को मदद दी है जिसमें वर्तमान में बायोटेक, एग्रीटेक, हेल्थकेयर, वेस्ट मैनेजमेंट और आईओटी सेक्टर में अपनी पहचान बना चुके हैं। आईराईज के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है जिसमें 12 पेटेंट दाखिल किये है। इनमें से नौ पेटेंट स्टार्टअप्स को दिये गये हैं। 18 इनक्यूबेटेड स्टार्टअप को विभिन्न एजेंसियों से 4.2 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है।

अपनी आउटरीच गतिविधियों के विषय पर बोलते हुये प्रोफेसर (डाॅ) त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड के स्कूल एज्यूकेशन बोर्ड के साथ साझेदारी कर स्टूडेंट्स और टीचर्स को मैथ्स और साईंस में ट्रेनिंग उपलब्ध करवा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X