Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का खामियाजा भुगत रहीं हैं वनीत कौर : जेल जाने से लेकर पति से अलगाव भी सहन किया

Updated on Saturday, June 15, 2024 09:43 AM IST

 

चंडीगढ़: पंजाब में हिंदुओं व सिखों का ब्रेनवाश करके धर्मांतरण कराए जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है परंतु राज्य सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सब आंखे मूंदे बैठे हैं। इसके अलावा जो इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित करवाया जाता है। ये कहना है जालंधर निवासी वनीत कौर का। आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने खुलासा किया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने पास्टर अंकुर निरूला के कुछ वीडिओ देखे जिनमें वह हिंदू और सिख धर्मों के खिलाफ बोल रहा है तथा जनता को ईसाई धर्म की खूबियां गिनाते हुए इसे अपनाने की सलाह दे रहा है। उन्हें ये बहुत ही नागवार गुजरा तथा उन्होंने उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

इससे परेशान होकर पास्टर अंकुर निरूला ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वनीत कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवा दिया। इस कारण वनीत कौर को 42 दिन जेल में काटने पड़े। बाहर आकर उन्होंने फिर से पास्टर अंकुर निरूला के खिलाफ अपना अभियान और भी जोर शोर से शुरू कर दिया तो पास्टर अंकुर निरूला ने फिर से उनके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत से दी कि वनीत कौर तेज़ाब की बोतलें लेकर उनके कार्यालय में जबरन घुस गईं व हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत ले ली तो वनीत कौर ने आरटीआई डाल कर इस शिकायत का स्टेट्स मांग लिया, जिसमें पुलिस विभाग से जवाब मिला कि ये शिकायत झूठी है। उधर उनके पति ने भी उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वे इस अभियान को बंद कर दें। ऐसा न करने पर उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया।


अब वनीत कौर ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कर मांग की है कि इस पूरे मामले की एसआईटी गठित करके जांच कराए और पास्टर अंकुर निरूला द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोके व उस पर मामला दर्ज करवाया जाए। उनके समर्थन में आज कई सिख जत्थेबंदियों भी मौजूद रहीं जिनमें निहंग सिंह जत्थेदार गुरप्रीत सिंह कैलिफ़ोर्निया, मिशन शहीद बाबा बाघ सिंह अहलूवालिया के गद्दीनशीन इकबाल सिंह अहलूवालिया एवं बाबा प्रगट सिंह जी दी फौज, तरना दल, लुधियाना के राजा राज आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इन सभी से अंकुर नरूला मिनिस्ट्री के संचालक अंकुर नरूला, प्रेजिडेंट जितेंदर कुमार उर्फ़ गौरव मसीह, विक्लव गोल्ड, लुकस मसीह, राजदीप कौर, प्रवेश कुमारी व सोनिया आदि के क्रियाकलापों की गहन जांच की मांग उठाई।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X