Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

नौ जून:सेल्फी विद डॉटर दिवस पर भारत के अलावा नेपाल व कनाडा में भी होंगे भव्य आयोजन

Updated on Saturday, June 08, 2024 18:13 PM IST

पहली बार वोट डालने वाली लड़कियों को समर्पित होगा कार्यक्रम

नौ साल में प्रधानमंत्री ने 9 बार तारीफ की 9 जून 2015 को शुरू अभियान की

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद जिले के गांव बीबीपुर से 9 जून 2015 को शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान भारत का इकलौता ग्लोबल अभियान है जिसकी स्वीकार्यता विश्व भर में है। इस अभियान ने विश्व के हर सेलिब्रिटी या साधारण व्यक्ति में बेटियों के प्रति एहसास पैदा किया है। 9 जून 2015 को शुरू हुए सेल्फी विद डॉटर अभियान की 9 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 बार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तारीफ़ की है।


इस बार नौ जून को सेल्फी विद डॉटर दिवस वर्चुअल मोड पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का सेल्फी विद डॉटर दिवस पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों को समर्पित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान तीन बेस्ट सेल्फी अवार्ड, एक सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर पंचायत अवार्ड का ऐलान किया जाएगा। यह भी अजब संयोग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे पंसदीदा अभियान सेल्फी विद डॉटर के दिवस के दिन ही उनके तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण भी 9 जून को ही रखा गया है।


सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि यह अभियान इस दशक में भारत का सबसे चर्चित अभियान बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 7 बार और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर 2 बार इस अभियान की प्रशंसा की है। मन की बात के सौवें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके साथ बात भी की थी।


हर साल देश के अलग-अलग राज्यों में यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार का सेल्फी विद डॉटर डे पहली बार वोट डालने वाली लड़कियों को समर्पित किया जा रहा है। जागलान ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के बीस राज्यों की लड़कियां ऑनलाइन भाग लेंगी।


इस अवसर पर बेस्ट थ्री सेल्फी विद डॉटर तथा सेल्फी विद डॉटर ग्राम पंचायत अवार्ड का भी ऐलान किया जाएगा। अबकी बार 1 लाख से ज्यादा सेल्फी विद डॉटर अपलोड हुई व देश भर से 65 पंचायतों ने सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फ़ॉर पंचायत के लिए आवेदन किया है।


ग़ौरतलब है कि सेल्फी विद डॉटर अभियान को अन्तर्राष्ट्रीय मानक संस्था ओईसीडी के अलावा इकोनॉमिक सर्वे ऑफ़ इंडिया के अलावा देश विदेश के अनेकों संस्थानों ने भारत ही नहीं वरन विश्व का बेटियों के प्रति प्रेम दर्शाने का प्रभावशाली अभियान बताया है। भारत में बेटियों के प्रति लगाव व लिंगानुपात सुधार के लिए सेल्फी विद डॉटर अभियान की बहुत तारीफ़ हुई है ।

देश व विदेशों की सौ संस्थाएं भी करेंगी आयोजन
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि नौ जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम देश व विदेश के 100 से ज़्यादा संस्थाएँ व विश्वविद्यालय भाग लेगे। इसके अलावा नेपाल व कनाडा में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात में शामिल होने वाले लोग भी जुड़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X