Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मै सांसद बनू या ना बनू परन्तु चंडीगढ़ वासियों के हर सुख दुःख में साथ खड़ा रहूंगा, यह एक साधु का वचन है: महन्त रवि कान्त मुनि उदासी      

Updated on Thursday, May 30, 2024 21:12 PM IST

चण्डीगढ़ - चण्डीगढ़ संसदीय सीट से राजनीतिक दल पोरस दा पंजाब की ओर से चुनाव मैदान में उतरे महन्त रवि कान्त मुनि उदासी ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ माता चंडी की नगरी है। इस संसार मे अकारण कुछ नही होता, यदि माता चण्डिका ने हमें यहाँ बुलाया है तो इसका कुछ ना कुछ कारण जरूर होगा।

महन्त रवि कान्त मुनि उदासी, जो मन्दिर तालाब, पटियाला के पीठाधीश व हिन्दू वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने बताया कि उनके प्रमुख मुद्दों में गोहत्या पर पाबंदी का राष्ट्रीय कानून बनाना, हिन्दू मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करके हिन्दू समाज को अपने मन्दिरों के प्रबंध का अधिकार देना, पंजाब के आतंकवाद पीड़ित पंजाबी हिन्दुओं को 84 के दंगा पीड़ितों की तर्ज पर मुआवजा और इंसाफ देना, पंजाब में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देना, झेलम नदी से लेकर दिल्ली तक अविभाजित पंजाब राजा पोरस का राज्यक्षेत्र है, इसलिए यहां राजा पोरस के सम्मान को बहाल करना आदि मुख्य हैं।   


उन्होंने कहा कि इन जायज मुद्दों को उन्होंने  लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के आगे रखा, परन्तु पंजाबी हिन्दुओ के जायज विषयों को किसी ने कोई महत्व नही दिया। पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है और दोनों राज्यों की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका भी यही मौजूद हैं। आपके बीच हमारी बात रखने के लिए चंडीगढ़ लोकसभा सीट से वे  चुनाव में उतरे हैं और चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें चुनाव चिन्ह लेटरबक्स अलॉट हुआ है।  उन्होंने कहा कि वे जीतने के बाद उक्त मुद्दों को संसद में उठाएंगे और साथ ही चण्डीगढ़ माता चण्डी  की नगरी है इसलिए इस शहर को  माता चण्डी की नगरी के रूप में विकसित करेंगें।

उन्होंने कहा कि वह तो सबका भला मांगने वाले साधु है उनका ध्येय है कि चंडीगढ़ में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये, हर व्यक्ति का अपना घर हो, कोई भी इलाज के अभाव में ना मरे, हर बच्चे की शिक्षा बिना किसी रुकावट के पूरी हो, कोई भी युवा बेरोजगार ना हो, हमारी माताएं-बहनें जंगल मे शेर की तरह निर्भय होकर विचरण करें। माता चण्डी की शरण मे आने वाला कोई भी व्यक्ति दुःखी ना हो। वकीलों उनके क्लर्क और उनके परिजनों के हित मे प्रोटेक्शन और मेंटिनेंस एक्ट तैयार हो इसके लीये वह प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सांसद बने या ना बने परन्तु फिर भी वह चंडीगढ़ के प्रत्येक वासी के सुख दुःख में सदा खड़े रहेंगे, यह एक साधु का वचन है। भाजपा उम्मीदवार संजय टण्डन को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने विचारों के लीये चंडीगढ़ सीट से नामांकन किया है।

उन्होंने कहा कि समर्थन के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा उनके मुद्दों को अपनाने का कोई शपथ पत्र या कोई वीडियो सन्देश इत्यादि प्राप्त नहीं हुआ है तो ऐसे में मुद्दों के बिना समर्थन का प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी विरोधी नही है यह केवल विचारों से सहमत होने की बात है। जो व्यक्ति किसी के मत से सहमत होता है वह अपना मतदान उसके पक्ष में कर देता है। इसलिए इसमें जीत हार का कोई कारण नहीं होता। सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले को व्यवस्था द्वारा सदस्य के रूप में मनोनीत कर दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X