Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Updated on Saturday, May 25, 2024 20:20 PM IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया

चंडीगढ़ - आम आदमी पार्टी (आप) को आज चंडीगढ़ में बड़ा हुलारा मिला जब बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा अपनी पूरी टीम के साथ आप में शामिल हो गए। आप में शामिल होने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुदेश कुमार खुरचा और उनकी टीम का स्वागत किया। इस दौरान पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया, डॉ. हरमीत सिंह, पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, आप नेता आभा बंसल, गुरदेव यादव, देसराज सनावर, दिनेश पासवान और रवि मणि भी मौजूद थे।

इस मौके पर सुदेश कुमार खुरचा ने कहा कि बीजेपी देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, बीजेपी विकास के मुद्दे पर बिल्कुल भी बात नहीं कर रही है। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में चंडीगढ़ शहर का बुरा हाल कर दिया है। भाजपा की लोकसभा सदस्य किरण खेर ने शहरवासियों की किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। चंडीगढ़ के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

 

उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि बीजेपी लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चंडीगढ़ शहर में मेयर चुनाव के दौरान बीजेपी ने जो किया उसे पूरी दुनिया ने देखा है। चंडीगढ़ की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी एक बार फिर लोगों से झूठ बोल रही है, बीजेपी एक बार फिर चंडीगढ़ की जनता से झूठे वादे कर रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने चंडीगढ़ की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। अब फिर उन वादों को पूरा करने के लिए भाजपा चंडीगढ़ की जनता से झूठ बोल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में बीजेपी के कार्यकाल में हुए घोटाले लोगों के सामने आने लगे हैं। बीते दिन 800 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिस पर बीजेपी के तमाम नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर की गरीब जनता से जो करोड़ों रुपये ठगे गए हैं, ये किसी एक ठेकेदार का काम नहीं है। अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो इसमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार पूरे देश के साथ-साथ चंडीगढ़ से भी भाजपा का सफाया होना तय है। चंडीगढ़ से इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे, क्योंकि चंडीगढ़ की जनता भाजपा की घातक नीतियों से बहुत त्रस्त है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X