Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समझदारी से करें निवेश

Updated on Saturday, May 25, 2024 18:13 PM IST

पीएचडीसीसीआई के शी-फोरम ने किया जागरूकता सत्र का आयोजन


चंडीगढ़ -
 वित्तीय क्षेत्र में भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है कि समझदारी के साथ निवेश किया जाए। इसी उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी-फोरम द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के दौरान वित्तीय निवेश में जोखिम को कम करते हुए धन बढ़ाने वाले उच्च रिटर्न वाले निवेश विकल्पों के बारे में बताया गया।


पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक एवं सत्र संचालक भारती सूद ने कहा कि निवेश के महत्व को समझना और उचित निर्णय लेने से एक उज्जवल वित्तीय दृष्टिकोण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में समझदारी से पैसा निवेश करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

 


प्रतिनिधियों और वक्ताओं का स्वागत करते हुए शी-फोरम चंडीगढ़ की चेयर एडवोकेट पूजा नायर ने कहा कि यह सत्र उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो निवेश की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं या अपने वित्तीय लक्ष्यों को स्थिर करना चाहते हैं। मास्टर पोर्टफोलियो सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुरमीत सिंह ने बदलते समय में तनाव मुक्त धन सृजन के लिए निवेश पोर्टफोलियो दृष्टिकोण तथा वित्तीय नियोजन की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने व्यक्तिगत लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता के आधार पर पोर्टफोलियो दृष्टिकोण और निवेश के तरीकों के बारे में भी बताया।


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रमुख (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) विपुल घई ने म्यूचुअल फंड और वैकल्पिक उत्पादों के माध्यम से धन सृजन पर प्रस्तुति दी। उन्होंने म्यूचुअल फंड की जटिलताओं और वैकल्पिक निवेश उत्पादों की क्षमता के बारे में बताया।

 


सत्र के समापन पर पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने सभी के लिए वित्तीय साक्षरता की वकालत करने में पीएचडीसीसीआई के समर्पण को दोहराया। इस अवसर पर शिव शंकर कुमार, सह-संयोजक, बैंकिंग और वित्तीय सेवा उप-समिति, पंजाब राज्य चैप्टर, पीएचडीसीसीआई,पंजाब स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई के सह-अध्यक्ष संजीव सिंह सेठी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X