Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

टैगोर द्वारा रचित रचनाओं ने दर्शकों का मन मोहा

Updated on Tuesday, May 21, 2024 10:14 AM IST

आज भी टैगोर की रचनाएं हम सभी के दिलों पर करती हैं राज

टैगोर जयंती पर उनकी रचनाओं का हुआ सफल मंचन

कालीबाड़ी चंडीगढ़ द्वारा मनाई गयी टैगोर की जयंती

चंडीगढ़  - रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय कला व सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे | उनकी लेखनी की अमिट छाप आज भी हम सभी के दिलों पर राज करती है | इतना ही नहीं आज की युवा पीढ़ी भी उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों को पढ़ने का शौक रखते हैं | इसलिए उन्हें सदी का साहित्यकार कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | यह बात कालीबाड़ी सामाजिक -सांस्कृतिक, धार्मिक और धर्मार्थ संगठन चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रणब सेन ने रविवार को टैगोर थिएटर में गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित समारोह के दौरान कही |

उन्होंने बताया कि उनकी जयंती को यादगार बनाने हेतु संस्था द्वारा उनके द्वारा रचित प्रथम कबिता, श्यामा, काबुलीवाला, भिखारिनी रचनाओं का सफल मंचन संगीत कथा, गीत रचनात्मक नृत्य के साथ साथ रचनाओं को कैनवास पेंटिंग के पटल पर उखेरा जिसकी छटा देखते ही बनती थी |

प्रथम कबिता के सफल मंचन पर कलाकार अमृता ,काव्यात्मक कथन के लिए जी एस दासगुप्ता, गीत प्रस्तुति के लिए अमृता और अनन्या, रचनात्मक के लिए परिस्मिता और अनिर्बान ने उपस्थित दर्शकों का अपनी कला से मन मोह लिया । कैनवास पर स्पॉट पेंटिंग के लिए नृत्य और शोमा दास को रचनात्मक कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया।

उधर टैगोर की काबुलीवाला, बंगाली में एक लघु कहानी - टैगोर की एक और क्लासिक, पारलौकिक मानव बंधन और सार्वभौमिक पितृत्व की कहानी का भी शिबाशीष दासगुप्ता द्वारा मंचन किया गया जिसमें श्री पीयूष नंदी काबुलीवाला और 7 वर्षीय ऐशनी की मुख्य भूमिका निभाई |

भिखारिन, हिंदी में एक लघु कहानी - सार्वभौमिक मातृत्व का एक दिल दहला देने वाला नाटक का भी सफल मंचन हुआ । टैगोर के एक और क्लासिक नाटक : इस नाटक का निर्देशन सूर्यवंशी थिएटर ग्रुप से जुड़े श्री संजय कश्यप ने किया।

 

श्यामा, एक और महाकाव्य रचना, जो जुनून और अपराध, प्रेम और बलिदान, पाप, क्षमा और प्रतिशोध की एक जटिल कहानी बताती है,का निर्देशन अमृता गांगुली ने किया और अर्चिता पालित ने इसकी कोरियोग्राफी की |

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X