Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया

Updated on Thursday, May 16, 2024 16:58 PM IST

अरुण सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए

चंडीगढ़ - जनवरी माह के दौरान चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साढ़े तीन माह बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। बीजेपी इस पर पूरी तरह से चुप्पी साध कर लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार को टालने की कोशिश कर रही है।

इन बातों का प्रगटावा करते हुए आज पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया, चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार और आप पार्षदों ने इस विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन और बीजेपी अध्यक्ष जीतेंद्र मल्होत्रा से कई सवाल पूछे।

 

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि जिन लोगों ने मेयर चुनाव के दौरान लंकातंत्र की हत्या की और करवाई है, वह बीजेपी के लिए बहुत घातक साबित हो रहे है। आहलूवालिया ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों के बारे में सब कुछ पता होने के बावजूद अब तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन को कोई कार्रवाई करने दी जा रही है।

डॉ. आहलूवालिया ने कल कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में गए सुभाष चावला के बारे में बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन से लेकर मनीष तिवारी के नामांकन दाखिल करने तक, इंडिया अलायंस-को लेकर सुभाष चावला को कोई शिकायत नहीं थी। मेयर चुनाव के दौरान उन्होंने गठबंधन में रहकर अपना पूरा समर्थन दिया और अब भाजपा में शामिल होकर अब इंडिया अलायंस के बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष चावला द्वारा अपने निजी फायदे के लिए ऐसी झूठी बातें की जा रही हैं।

इस मौके पर पार्षद प्रेम लता, मनोवर, रामचन्द्र यादव, योगेश ढींगरा, हरदीप सिंह, जसविन्दर कौर व सुमन शर्मा भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X