Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Updated on Sunday, May 05, 2024 19:58 PM IST

रेवन्ना को जल्द वापस लाकर कड़ी सजा दी जाए-नंदिता हुड्डा
चंडीगढ़ - चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नंदिता हुड्डा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौते प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रज्जवल रेवन्ना के सैक्स स्केंडल से जुड़े एक हजार से अधिक वीडियो सामने आने के बाद महिला कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया और उसके विदेश भागने पर कड़ी आपत्ति जताई।

नंदिता हुड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ बुढनपुर में आक्रोश प्रदर्शन किया गया और कहा गया कि विदेश मंत्रालय को जल्द से जल्द उसे देश वापस लाकर सजा देनी चाहिए । नंदिता हुड्डा ने कहा कि एसआईटी की कार्यवाही भी तेज़ गति से होनी चाहिए। बड़े शर्म की बात है कि देश के प्रधानमंत्री जिस प्रज्जवल रेवन्ना के लिए वोट मांग रहे हैं, वो सैंकड़ों महिलाओं के बलात्कार का जघन्य अपराधी है। लगभग तीन हजार यौन शौषण के वीडियो उनकी पैनड्राइव में मिले हैं। ऐसे अपराधी के लिए गुहार लगाई जा रही है कि इनको दिया जाने वाला एक एक वोट मोदी को मज़बूत करेगा। जब से बीजेपी की सरकार आई है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हो, हाथरस का केस हो और पहलवान बेटियों की साथ हुए अन्याय की बात हो, महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले इस सरकार में अपने आप को संरक्षित महसूस करते हैं और देश की आधी आबादी महिलाएँ अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं ने नारे लगाए कि यौन दुराचारी सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के लिए वोट मांगने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी, अपनी चुप्पी तोड़ो, मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ़्तार करो, बेटियों के साथ न्याय करो और इस देश की मां, बहन और बेटियों से माफी मांगो।

इस अवसर पर अध्यक्ष चंडीगढ़ महिला कांग्रेस नंदिता हुड्डा के साथ परमिंदर कौर महासचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, रानी दिल्ली पूर्व उपाध्यक्ष चंडीगढ़ महिला कांग्रेस, सुमन पूर्व जिला अध्यक्ष, कुलजीत कौर महिला कांग्रेस, इनिका तिवाड़ी, सोनिया जयसवाल, मैरी स्टेला जॉर्ज पूर्व. महासचिव महिला कांग्रेस, बलविंदर कौर महासचिव चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी, बलविंदर कौर ब्लॉक अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी, संगीता वर्मा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X