Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

उद्योगों के लिए लाभदायक है सौलर सिस्टम:बलदेव सिंह सरां

Updated on Sunday, May 05, 2024 19:54 PM IST

पीएचडीसीसीआई ने किया उद्यमियों के लिए सत्र का आयोजन
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन कम एमडी बलदेव सिंह सरां ने कहा है कि पंजाब सरकार उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए वचनबद्ध है। बिजली की खप्त को देखते हुए उद्योगों के लिए भी सौ ऊर्जा आधारित योजनाएं तैयार की जा रही हैं।


सरां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर की क्षेत्रीय बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। पंजाब में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में पीएसपीसीएल की भूमिका पर आयोजित कार्यशाला में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने जलवायु परिवर्तन के समाधान के रूप में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के महत्व को बताया। उन्होंने सौर ऊर्जा की परिवर्तनकारी शक्ति पर भी जोर दिया जो आर्थिक विकास को गति देती है और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करती है।

 


पंजाब चेप्टर के को-चेयर संजीव सेठी ने पंजाब में सौर उद्योग के सामने आने वाली कुछ समस्याओं के बारे में भी बताया। जिसमें मुख्य रूप से मंजूरी में देरी, मीटर की भारी लागत और नेट-मीटरिंग की लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।


उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने के बाद बलदेव सिंह सरां ने कहा कि बताया कि पंजाब की बेहतरी के लिए उद्योग और पीएसपीसीएल कैसे सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर की स्थापना एक हरित क्षेत्र है जिससे पंजाब के उद्योगों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से अविश्वास को खत्म करने के लिए एक संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है।


सत्र में सौर ऊर्जा संवर्धन, कार्यान्वयन और अपनाने के उचित ज्ञान वाले उप-विभागीय अधिकारियों की आवश्यकता, पंजाब में बिना किसी प्रसंस्करण शुल्क के 10 किलोवाट तक के सौर प्रतिष्ठानों की मंजूरी की आवश्यकता है। सत्र का समापन करते हुए पर्व अरोड़ा, संयोजक, क्षेत्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा समिति, पीएचडीसीसीआई ने पंजाब में सौर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीएचडीसीसीआई के अटूट समर्पण को दोहराया।


आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने पंजाब को सौर अग्रणी राज्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए सरकार और सौर उद्योग के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X