Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

50 मोस्ट पावरफुल इन पंजाब’ में कवि तथा पंजाब चिंतक दीपक शर्मा चनारथल शामिल

Updated on Sunday, May 05, 2024 19:49 PM IST

मैं खुश कम और हैरान ज्यादा हूं लेकिन जिम्मेदारी महसूस कर रहा हूं: दीपक शर्मा चनारथल

चंडीगढ़ - पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में साहित्य, सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने-पहचाने नाम दीपक शर्मा चनारथल को पंजाब, भारत समेत कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में भी पंजाब की आवाज कहा जाता है, उनका नाम पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल हो चुका है। किसान आंदोलन में पंजाब की आवाज बनकर उभरे दीपक शर्मा चनारथल ने पंजाब के 50 ताकतवर लोगों में जगह बनाकर एक मिसाल कायम की है। ‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका द्वारा प्रकाशित ‘50 मोस्ट पावरफुल इन पंजाब’ शीर्षक के तहत सूची में दीपक शर्मा चनारथल का नाम भी शामिल है।


श्री फतेहगढ़ साहिब जिले के सबसे बड़े गांव चनारथल कलां के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब से पत्रकारिता का सफर शुरू कर चंडीगढ़ शहर की धडक़न बनने वाले दीपक शर्मा चनारथल आज हर देश में जाने जाते हैं जहां पंजाबी समुदाय रहता है।

 


इस संबंध में जब दीपक शर्मा चनारथल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा है और प्रकृति से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कतार में खड़े होकर खुशी भी हो रही है और यह भी अहसास हो रहा है कि पंजाब के प्रति मेरी जिम्मेदारी अब कितनी बढ़ गई है। लेकिन साथ ही दीपक चनारथल ने हैरानी जताते हुए कहा कि मैं हैरान हूं कि इस सूची में मेरा नाम कैसे आ गया। लेकिन मुझे गर्व है कि उस सूची में जहां दिलजीत दुसांझ, दविंदर शर्मा और हमीर सिंह जैसी हस्तियों के नाम दर्ज हैं, मुझे भी उनकी पंक्ति में रखा गया है। दीपक शर्मा ने ‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका की प्रबंधन टीम के साथ-साथ उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सर्वेक्षण में उनका नाम बताया।


‘पंजाब थिंक्स’ पत्रिका ने पंजाब के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची एक गुप्त सर्वेक्षण के तहत प्रकाशित की है। एक साधारण घर से उठकर अपनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और पंजाब के अधिकारों के लिए लडऩे वाले दीपक शर्मा चनारथल का नाम भी 50 शक्तिशाली लोगों की इस सूची में शामिल किया गया है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X