Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

इंडिया अलायंस को आप चंडीगढ़ का पूरा समर्थन: डॉ. एसएस आहलूवालिया

Updated on Wednesday, April 24, 2024 22:24 PM IST

चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह
मनीष तिवारी ने समर्थन के लिए आप का किया धन्यवाद

चंडीगढ़ - देश में आगामी लोकसभा चुनाव का मैदान पूरी तरह से सज चुका है। सभी पार्टियां अपने कामों को जनता के सामने रखकर वोट मांग रही हैं। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर इंडिया अलायंस की दो अहम पार्टियां आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए कांग्रेस ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार के रूप में मनीष तिवारी को मैदान में उतारा है, इसी को लेकर आज आप चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी चंडीगढ़ से बड़े अंतर से जीतेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डाॅ. एसएस आहलूवालिया, कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लकी, इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी, मेयर कुलदीप कुमार, मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह और फासवेक के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोलते हुए स. जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए आप चंडीगढ़ का हर नेता और कार्यकर्ता इंडिया अलायंस के उम्मीदवार को बड़े अंतर से जिताने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पूरी दुनिया में एक खूबसूरत शहर के रूप में जाना जाता है, लेकिन जनवरी माह में मेयर चुनाव के दौरान भाजपा ने गलत तरीके से मेयर कुलदीप कुमार के 8 वोट रद्द कर दिए और पूरी दुनिया में चंडीगढ़ का नाम खराब किया। चंडीगढ़ की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। चंडीगढ़ की जनता इस बार भाजपा का सफाया कर देगी और इंडिया अलायंस का उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा।

 

इस मौके पर इंडिया अलायंस के प्रत्याशी मनीष तिवारी ने उन्हें दिए गए समर्थन के लिए आप का धन्यवाद किया और कहा कि मैं जीवन भर आम आदमी पार्टी का ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मुझे अपना खुला समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, देश की जनता में बीजेपी के प्रति काफी गुस्सा है। चंडीगढ़ वासियों को भी 1 जून का बेसब्री से इंतजार है, जब वे अपना कीमती वोट डालेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

डॉ. एसएस आहलुवालिया ने इस मौके पर ने कहा कि आप चंडीगढ़ की पूरी टीम इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करेगी। आने वाले दिनों में हर वार्ड में पूरी प्लानिंग के तहत चुनाव प्रचार किया जाएगा और बीजेपी के काले कारनामों को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा द्वारा विभिन्न सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा द्वारा विभिन्न कंपनियों पर एजेंसियों के छापे मरवा कर हजारों करोड़ रुपये चंदे के रूप में एकत्र किये जा रहे हैं। देश की जनता अब भाजपा के इन गलत कामों को जान चुकी है, इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में चंडीगढ़ का बुरा हाल कर दिया है। चंडीगढ़ के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पिछले दस सालों में भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ को केवल लूटा है, चंडीगढ़ के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शहर वासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। भाजपा स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की बात नहीं कर रही है, केवल लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X