Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मां काली की पूजा अर्चना के साथ कालीबाड़ी ने मनाया 55वां मूर्ति स्थापना दिवस व बंगाली नववर्ष

Updated on Monday, April 15, 2024 06:27 AM IST

सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा जांच व रक्तदान शिविर

चंडीगढ़ - कालीबाड़ी मंदिर, सेक्टर 47 चंडीगढ़ में मां काली की पूजा अर्चना के उपरांत 55वां मूर्ति स्थापना दिवस व बंगाली नववर्ष मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर प्रबंधन ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।

चिकित्सा शिविर में डाक्टर्स की टीम फोर्टिस मेडिसेंटर, चंडीगढ़ से आई हुई थी। जिन्होंने लगभग 350 लोगों को कार्डियोलाॅजी, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोलाॅजी, डायबटिज पर परामर्श दिया। इतना ही नही, लोगों ने अपने बीपी, ब्लड़ शूगर, ईसीजी की जांच भी करवाई। वहीं दूसरी ओर कालीबाड़ी मंदिर में लगाये गए रक्तदान शिविर में डाक्टर्स की टीम पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से डाॅ श्वेता राजेन्द्रन के नेतृत्व में पहंुची। रक्तदान शिविर में 50 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।

 

इस अवसर पर कालीबाड़ी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रणब सेन ने बताया कि 55वां मूर्ति स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम था। पहले दिन मां काली की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई, जिसके उपरांत शाम को माता का भजन संकीर्तन किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई से बहुमुखी गायक सुप्रतीक दास ने आयोजन में शिरकत की जिन्होंने अपने कर्णप्रिय गायन से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक ने बंगाली में माता के भजन गाए और कुछ लोकगीतों को भी दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिन्हें सभी ने सराहा। जबकि आयोजन के दूसरे दिन मां काली की महाआरती व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई और रक्तदान किया।

 

उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी मंदिर जनकल्याण कार्यों में वर्षो से संलिप्त है और समय समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजित करवाता रहता है।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसके बाद प्रबंधन द्वारा विशाल भंडारा वितरित किया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X