Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ब्राजील के राजदूत ने की पंजाब के राज्यपाल से भेंट

Updated on Tuesday, April 02, 2024 15:41 PM IST

चंडीगढ़ - पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़  बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में उनसे भेंट करने पहुंचे ब्राजील के राजदूत  केनेथ एच. दा नोब्रेगा का हार्दिक स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और ब्राजील व पंजाब के बीच सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए ब्राजील के राजदूत को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने पिछले एक दशक में भारत के आर्थिक परिदृश्य में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन पर प्रकाश डाला और इसके एक निवेशक-अनुकूल गंतव्य के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने ब्राजील से निवेश को आकर्षित करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब की रूचि व्यक्त की।

 

इसके बाद, ब्राजील के राजदूत ने पंजाब में सहयोग और निवेश के अवसर तलाशने में ब्राजील की गहरी रुचि संबंधी बाताया। उन्होंने बताया कि ब्राजील ने बातचीत को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए ठोस संभावनाएं तलाशने के लिए आधिकारिक तौर पर एक विशेष वर्किंग ग्रुप का गठन किया है।

राजदूत ने कृषि सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में ब्राजील की गहरी रुचि संबंधी बात की, जिसमें अनुकूल फसलीय विविधता विकसित करने, डेयरी फार्मिंग में जेनेटिक मटीरियल व कपास उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना, सौर ऊर्जा और इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ उच्च शिक्षा और अनुसंधान में सहयोग आदि शामिल है।

पंजाब और ब्राजील के बीच साझेदारी के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए, राज्यपाल ने निवेश और सहयोग के लिए अनुकूल माहौल बनाने की पंजाब की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि वर्क ग्रुप का गठन ब्राजील और पंजाब के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापक सहयोग और पारस्परिक समृद्धि के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर ब्राजील के राजदूत के साथ राजदूत के मुख्य सलाहकार और ब्राजील के दूतावास के ट्रेड डिवीज़न के प्रमुख वैगनर एंट्यून्स और ब्राजील दूतावास के एग्रीकल्चरल अताशे एंजेलो मौरिसियो भी थे। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X