Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहर की उद्यमी नगीना बैंस को किया सम्मानित

Updated on Saturday, March 16, 2024 06:49 AM IST

चंडीगढ़-  चंडीगढ़ स्थित उद्यमी नगीना बैंस को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने होटल माउंट व्यू में आयोजित 5वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवार्ड्स-2024 समारोह में ’एक्सीलेंस इन वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

नगीना बैंस , जो सीआईआई के भारतीय महिला नेटवर्क (आईडब्ल्यूएन) की पूर्व अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि “गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से यह सम्मान पाकर मैं वास्तव में प्रसन्न हूं। एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवार्ड मुझे भारत के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।"

साइकोलॉजी में ग्रेजुएट और समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर, नगीना बैंस के पास पीयू से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा भी है। उनके पास कई उद्योगों में कई वर्षों का अनुभव है। टीवी और प्रिंट मीडिया में एक एंकर और लेखिका दोनों के रूप में उनका शानदार करियर रहा है।

नगीना बैंस ने शिक्षा के प्रति अपने प्यार और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए एक उद्यम -टेस्टलर शुरू किया है। उनका मानना है कि यही वह समय है जब हमें अधिक से अधिक नौकरी देने वाले तैयार करने होंगे। “हमें अपने छात्रों के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमें उन्हें यह भी बताना होगा कि वे उद्यमी बनकर और भी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं।"

नगीना कला में भी रुचि रखती है। वह एक कवयित्री भी हैं और उर्दू और हिंदी में लिखना पसंद करती हैं। वह उच्चतम क्षमता की कैरियर कोच, साइकॉलजिस्ट और अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक हैं। नगीना एक सक्रिय रोटेरियन भी हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X