Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन

Updated on Friday, March 15, 2024 16:49 PM IST

प्रशासक पुरोहित ने पीएचडीसीसीआई के ईवी एक्सपो का किया उदघाटन
चंडीगढ़ के वन क्षेत्र में हुई नौ प्रतिशत की वृद्धि
सरकारी बेड़े में शामिल किए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल ने कहा है कि सिटी ब्यूटीफुल वासियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपने जीवन में शामिल करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक शहर के 32 स्थानों पर 53 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और वह खुद इस योजना को मॉनिटर कर रहे हैं।


पुरोहित शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दूसरे तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं रैन्यूवेबल एनर्जी एक्सपो का उदघाटन करने के बाद ईवी निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों तथा शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सितंबर 2022 के दौरान ईवी पॉलिसी को लागू किया गया था। जिसके चलते अब तक हजारों की संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण करवा चुके हैं। अब प्रशासन द्वारा रॉक गार्डन पार्किंग और लेक क्लब पार्किंग,सेक्टर 17 में मल्टी-लेवल पार्किंग, सेक्टर 22 में परेड ग्राउंड के सामने, सेक्टर 23, सेक्टर 34 में पासपोर्ट कार्यालय के पास आदि स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जार हैं।

 


पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ की सुंदरता यहां की हरियाली के कारण है। ग्रीन सिटी में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से किए जा रहे प्रयासों के चलते चंडीगढ़ के वन क्षेत्र में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जहां ईवी को शामिल किया जा रहा है वहीं प्रशासन का प्रयास है कि 2027 तक चंडीगढ़ की सडक़ों पर 70 फीसदी इलैक्ट्रिक वाहन दौड़ें।


इससे पहले पुरोहित का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए चंडीगढ़़ प्रशासन में साइंस एवं टैक्नॉलजी विभाग के सचिव आईएफएस टी.सी. नौटियाल ने कहा कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ईवी अपनाने में पूरे देश में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है। जनवरी-फरवरी 2024 में शहर में बिके कुल वाहनों में 15.66 फीसदी इलेक्ट्रिक थे। उन्होंने बताया कि ईवी खरीदने को वालों को अब तक सब्सिडी के रूप में 18.66 करोड़ दिए गए हैं।

 


इससे पहले पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष मधुसुदन ने कहा कि चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए चैंबर द्वारा तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। जहां लोगों को एक ही छत तले कई तरह के वाहन देखने को मिल सकते हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ रेन्यूवल एनर्जी एंड साइंस एंड तकनौलजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के सीईओ नवनीत श्रीवास्तव (आईएफएस) ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 


चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इसके साथ जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने कहा कि यह चैंबर का दूसरा आयोजन है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद,पीएचडीसीसीआई रेन्यूवल एनर्जी कमेटी के संयोजक पर्व अरोड़ा, क्रेस्ट के प्रोजैक्ट मैनेजर भूपिंदर सिंह, राजेश खोसला, दीपक पांडे समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X