Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पहाड़ों में म्यूजिक फेस्टिवल में गाने के लिए मुझे उत्सुकता से इंतज़ार : कविता सेठ

Updated on Wednesday, March 13, 2024 17:25 PM IST

म्यूजिक फेस्टिवल 29-30 मार्च को कसौली में

चंडीगढ़- प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका, सूफी संगीतकार और संगीत निर्देशक कविता सेठ 29-30 मार्च को वेलकमहेरिटेज सांता रोजा, कसौली में आगामी कसौली म्यूजिक फेस्टिवल (केएमएफ) में अपनी प्रस्तुति देंगी। 'रंगी सारी', 'इकतारा', 'तुम ही हो बंधु' आदि जैसे हिट गाने देने वाली गायिका ने इस प्रतिष्ठित म्यूजिक फेस्टिवल से पहले आयोजित एक प्रेस मीट में मीडिया से बातचीत की। उनके साथ कसौली के एक रिसॉर्ट वेलकमहेरिटेज सांता रोजा की डायरेक्टर डॉ. ज़ोया सिंह और शोकेस इवेंट्स की सीईओ नन्नी सिंह भी शामिल हुईं, जो फेस्टिवल की क्यूरेटर भी हैं। इस मौके पर केएमएफ के वीडियो पार्टनर ट्रान्ज़ा स्टूडियोज के एमडी अंगद सिंह भी उपस्थित थे।


केएमएफ का आयोजन वेलकमहेरिटेज सांता रोजा और शोकेस इवेंट्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है; सपोर्ट पार्टनर सिटी वूफर है, जो चंडीगढ़ का एक प्रमुख ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है।

कविता सेठ ने यहां प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “ पहाड़ों में म्यूजिक फेस्टिवल में गाने के लिए मुझे उत्सुकता से इंतज़ार है । मैं केएमएफ में गाने के लिए उत्साहित हूं, पहाड़ों में एक संगीत उत्सव, यह एक शानदार सेटिंग होगी। यह एक बेहतरीन संगीत कार्यक्रम होगा जहां संगीत की दुनिया के 'हूज़ हू' दर्शकों का मनोरंजन करेंगे । ''

इस अवसर पर बोलते हुए, फेस्टिवल की क्यूरेटर नन्नी सिंह ने कहा, “मशहूर गायिका कविता सेठ की 'मैं कविता हूं' प्रस्तुति के अलावा, प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक कुतले खान का ' कुतले खान प्रोजेक्ट' भी एक प्रमुख आकर्षण होगा। इसके अलावा, संगीतकार और वादक अभिजीत पोहनकर का 'बॉलीवुड घराना' शास्त्रीय, लोक और बॉलीवुड संगीत का मिश्रण प्रस्तुत करेगा।“

डॉ. ज़ोया सिंह के अनुसार, “केएमएफ की विशिष्टता इसका स्थल - सांता रोजा - एक वेलकमहेरिटेज रिज़ॉर्ट है, जो हरे-भरे जंगल के बीच में स्थित है, जो अपने आप में हिमाचल की महान प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है। आकर्षक 'पाइन ट्रीज' और हमारे रिसॉर्ट के प्राचीन वातावरण के बीच गूंजते मधुर, संगीतमय प्रदर्शन के साथ माहौल अनोखा होगा।“

नन्नी ने कहा, "फौज़िया दास्तानगो और प्रसिद्ध गायिका विधि शर्मा की मीना कुमारी पर संगीतमय दास्तानगोई - 'मीना कुमारी की दास्तां', विशेष रूप से मीना कुमारी की पुण्य तिथि मनाने के लिए की जा रही है, जो 31 मार्च को आती है।" दास्तानगोई कहानी कहने का एक प्राचीन तरीका है।


अपने विचार साझा करते हुए, प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक कुतले खान ने एक बयान में कहा, “केएमएफ-2024, विभिन्न शैलियों के स्थापित और उभरते कलाकारों की एक उदार श्रृंखला प्रस्तुत करने जा रहा है। मुझे यकीन है कि यह महोत्सव अपनी विविध संगीत प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा।''

कविता सेठ ने कहा, “मुझे बताया गया है कि यह फेस्टिवल हिमाचल के स्थानीय गायकों और संगीतकारों को भी एक मंच प्रदान करेगा। इसके अलावा म्यूजिक फेस्टिवल हिमाचल के लोक संगीत की समृद्ध संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।“

डॉ. ज़ोया ने कहा, “केएमएफ में सभी प्रकार और आयु समूहों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक फेस्टिवल फूड मेनू भी होगा। उपस्थित लोगों के लिए उपहार भी होंगे- रेडियो प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया पर प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें पुरस्कार जीते जाएंगे। वेन्यू पर भी प्रतियोगिताएं होंगी।”

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X