Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

निरंकारियों द्वारा रक्त दान शिविरों की बाढ़

Updated on Wednesday, April 24, 2013 23:18 PM IST

चण्डीगढ़ 24 अप्रैल - गुरू पीर पैगम्बरों ने कहा है कि अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन वास्तविक जीना वही है जो दूसरों के लिए जीता है । इसी भाव को क्रियात्मक रूप देते हुए निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा रक्तदान शिविरों की बाढ़ लगा दी गई। आज के दिन सन्त निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन द्वारा सारे देश में 69 रक्त दान शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें से एक यहां सैक्टर 30-ऐ में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में लगाया गया जिसमें 499 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिनमें 132 महिलायें शामिल थी । सन्त निरंकारी मिशन द्वारा हर साल आज का दिन मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन श्री परमिन्द्र राय, आई0पी0एस0, महानिदेशक, हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने किया । श्री राय ने कहा कि रक्त दान करना मानवीय एकता व अखण्डता का प्रमाण है । हर प्राणी का कर्तव्य है कि वह दूसरों के लिए जिये, इसी भाव से युक्त हो कर यहां निरंकारी श्रद्धालु रक्त दान कर रहे हैं । श्री राय न आगे कहा कि निरंकारी श्रद्धालुओं में स्वेच्छा से रक्त दान करने की भावना निरंकारी मिशन के प्रति श्रद्धा से उत्पन्न हुई है । आज दान किए गए रक्त से हजारों मरीज़ों की जान बचाई जा सकेगी । श्री राय ने रक्तदाताओं के उत्साह को देख कर अपने जीवन की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब पी जी आई में लगी विशेष रक्त ग्रुप के रक्त दाताओं की लिस्ट में से उनके घर का पता देख कर जिस दिन एक पीडि़त के परिवार के सदस्य विशेषकर उन्हीं के ग्रुप का ब्लड लेने के लिए उनके पास पहुंचे तो वह दिन उनके लिए सबसे अधिक खुिशयों भरा दिन था ।

इस अवसर पर उपस्थित यहां के ज़ोनल इन्चार्ज डा0 बी एस चीमा ने मुख्य अतिथि श्री राय का स्वागत किया तथा पी जी आई से आई डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया । डा0 चीमा ने इस शिविर में उपस्थित रक्त दाताओं का भी धन्यवाद किया व उनके  उत्साह की सराहना की और बताया कि चण्डीगढ़ ज़ोन में इस वर्ष 19 रक्त दान शिविर लगाए जाने हैं जिनमें से यह पहला शिविर है । डा0 चीमा ने आगे कहा कि सन्त निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन सारे भारत में रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं में पहले स्थान पर है ।

यहां के संयोजक श्री मोहिन्द्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित सभी रक्त दाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि निरंकारी श्रद्धालु स्वेच्छा से रक्त दान के माध्यम से मानवता के प्रति प्रेम व भाईचारे का सन्देश फैला रहे हैं ।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन डा0 सुचेत सहदेव, असिस्टैंट प्रोफैसर, के नेतृत्व में पी जी आई की 20 से अधिक डाक्टरों व अन्य स्टाफ की टीम द्वारा किया गया ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X