पंजाब दे शेर ने बंगाल टाईगर्स को 92 रनों पर रोका
मोहाली, दर्शको और क्रिकेट फैन्स के भारी उत्साह के बीच सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के अंर्तगत पंजाब दे शेर ने अपने होम ग्राउंड में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम की दुधिया रोशनी में कप्तान सोनू सूद की अगुवाई में पंजाब दे शेर ने बंगाल टाईगर्स का सामना किया।
टास जीतकर कप्तान जीशू सेनगुप्ता ने अपनी टीम बंगाल टाईगर्स को पहले बल्लेबाजी करवाई। सुयश राय की घातक गेंदबाजी के चलते पंजाब दे शेर की टीम ने बंगाल को खबर लिखे जाने तक 92 रनों पर रोका। सुयश ने तीन विकेट लिये जबकि मैच के दौरान टीम के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन फील्डिंग भी देखने को मिली।
जस्सी, दक्ष, अनुज और बब्बल ने बेहतरीन कैच लपके। जबकि हार्डी संधू ने विपक्षी खिलाड़ी को बखूबी रन आउट किया। हार्डी, नींजा और बब्बल ने एक एक विकेट लिये। शनिवार को इसी मैदान पर शाम को पंजाब दे शेर अपना एक अन्य मुकाबला रितेश देशमुख की अगुवाई वाली मुम्बई हीरोज से भिडेगी। इससे पूर्व दिन में बंगाल टाईगर्स अपना एक और मैच सांसद मनोज तिवारी की अगुवाई वाली भोजपुरी दबंग के खिलाफ मैच खेलेगी।