Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

अपने लगातार पांचवें संस्करण के साथ एक बार फिर लौटा सिखलेंस

Updated on Saturday, February 17, 2024 07:05 AM IST

समुदायो को एकजुट करने के उद्देश्य से सिख कला और फिल्म महोत्सव का उत्तम समावेश है ‘सिखलेंस: सिख आर्ट एंड फिल्म फेस्टिवल’
 
चंडीगढ़ - आगामी 24 फरवरी 2024 (शनिवार) को सेक्टर 18 स्थित टेगौर थियेटर में आयोजित किये जाने वाले ‘सिखलेंस: सिख आर्ट एंड फिल्म फेस्टिवल 2024’ के दौरान पांच देशों के 17 फिल्मों की स्क्रिनिंग आयोजित की जायेगी। यह पहल ‘नाॅट-फॉर-प्रोफिट’ प्रयास है जिसे सिखलेंस फाउंडेशन द्वारा पिनाका मीडियावक्र्स, रोलिंग फ्रेम्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। यह आयोजन यूटी प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों के विभाग और यूनाइटेड सिख मिशन द्वारा समर्थित है। इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली फिल्में भारत, कनाडा, यूएसए, यूके, पाकिस्तान और पेरु सहित विभिन्न देशों से हैं, जिन्हें सिखलेंस इंडिया फेस्टिवल निदेशालय द्वारा आमंत्रित ऑफिशियल एंट्री के माध्यम से सिखलेंस द्वारा प्राप्त एंट्रियां में से चुना गया है । यह प्रक्रिया 2023 में सम्पन्न हुई थी।

 
चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस एक दिवसीय कार्यक्रम का विवरण देते हुये सिखलेंस के संस्थापक बिक्की सिंह और गुरप्रीत कौर सिंह तथा सिखलेंस इंडिया के फेस्टिवल डायरेक्टर और भारत के राष्ट्रपति से नैश्नल फिल्म अवार्ड ‘रजत कमल’ विजेता ओजस्वी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन एक ऐसा मंच है जो पिछले कुछ सालां से सिख प्रवासी, इतिहास, संस्कृति, विरासत और दुनिया भर में फैले समुदाय द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्यो के बारे में प्रेरणादायक गाथाओं व कहानियों को इस मंच के माध्यम से प्रसारित कर रहा है।

 


सिखलेंस फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एज्यूकेशनल आपरच्युनिटीज (अवसरांे), फैलोशिप, फिल्म जगत में स्काॅलरशिप, अगली पीढ़ी को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये फिल्म निर्माण, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, आग्युमेंटिड रियेल्टी, ब्राडकाॅस्ट एंड न्यू मीडिया, उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, लेखकों, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का समर्थन करने के साथ साथ संस्कृति, डायसपोरा (प्रवासी) और विरासत को जीवांत रखने में प्रयासरत है।

 
इस वर्ष फेस्टिवल में हेरिटेज आर्टिफेक्ट एग्जीबिटर्स, लेखक, ओलंपियन, उभरते संगीत कलाकार, समाजसेवी, धार्मिक विद्वान, डिप्लोमेट्स दर्शकों के सम्मुख पेश आएंगे जो अपने अपने संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगें।

सिखलेंस के संस्थापक बिक्की सिंह ने बताया कि सभी फिल्में और प्रदर्शनियां सभी विजिटर्स के लिये मुफ्त दिखाई जायेंगीं। टैगोर थियेटर के मुख्य हाॅल में दिखाई जाने इन फिल्मों के साथ साथ सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक एक विस्तृत एग्जीबिशन भी आयोजित की जायेगी जिसमें सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, कलाकृतियों, डाक टिकट, पेटिंग्स, फोटोग्राफी, किताबों की झलक दिखेंगीं।
सिखलेंस 2024 कैलेंडर में कनाडा की प्रोफेशनल कलाकार जपनीत कौर का काम शामिल है जोकि मूल रुप से चंडीगढ़ से हैं।

इवेंट्स में संगीत प्रेमियों को आनंदित करने के लिये गुरमत संगीत व रबाब संगीत के साथ म्यिुजिकल परफोरमेंस शामिल होंगें। दिन के दौरान थियेटर प्ले परफोरमेंस, स्कूली लड़कियों द्वारा जफरनामा रिडिंग्स, सिख मार्शल आर्ट -गतका और अंत में भांगड़ा शामिल हैं। इनके अलावा विभिन्न कलाकार और प्रोफेशनल्स अपनी प्रतिभाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगें।

  
इस साल 17 ओरिजनल फिल्मों की एक व्यापक रेंज है जिसमें 16 शार्ट फिल्में, डाक्यूमेंट्री, संगीत और एक फीचर फिल्म - ‘1947: ब्रेस्क्सिट इंडिया’ शामिल है। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष उनका फोकस सिख डायसपोरा और महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये फिल्मों के साथ साथ प्लांड परफॉर्मेंस भी पेश की जायेंगीं।

 

फेस्टिवल में प्रवेश सभी के लिये मुफ्त है और स्क्रीनिंग टाईम और परफॉर्मेंस को मीडिया, सोशल मीडिया, ऑफिशियल वैबसाईट तथा पार्टनर वैबसाईटों के माध्यम से साझा किया जायेगा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X