आयोजकों की उम्मीद मौसम साफ होते ही 12 फरवरी तक जारी रहेगा मेला
चंडीगढ़, खराब मौसम के कारण अस्त व्यस्त हुये आयोजन स्थल में गुरुवार से शुरु होने वाले 12 दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन स्थागित करना पड़ा। सेक्टर 34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में मेले का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा तय था। मंत्री अपने प्रवास के अंतर्गत चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन आये परन्तु सुबह हुई अत्याधिक वर्षा और ओलावृष्टि ने आयोजन स्थल की दशा बिगाड़ दी जिसके चलते उद्घाटन स्थागित करना पड़ा।
आयोजक हिमाचल प्रदेश स्टेट रूरल मिशन की सीईओ कल्याणी गुप्ता ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी परन्तु ऐसे प्रकोप की वर्षा की उम्मीद नहीं की जा रही थी। हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से आये प्रदशर्नीकारों और उनके सामान की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई आगामी दिनों में मौसम साफ होगा और मेला स्थानीय लोगों को पसंद आयेगा। इस आयोजन का लक्ष्य आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 44000 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में संगठित साढ़े तीन लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
मेले के दौरान इन महिला लघु उद्यमियों के हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करना है।इस आयोजन का लक्ष्य आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 44000 सेल्फ हैल्प ग्रुप्स में संगठित साढे तीन लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। मेले के दौरान इन महिला लघु उद्यमियों के हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करना है। मेले में प्रवेश निशुल्क है।