Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

‘साडा पंजाब सांझा पंजाब’ पार्टी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेगी: सुखदेव सिंह

Updated on Monday, January 29, 2024 17:45 PM IST

राज्य के कल्याण के लिए युवाओं का शिक्षित होना जरूरी: सुखदेव सिंह


अन्य पार्टियों की तरह आप भी पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार : सुखदेव

चंडीगढ़, 29 जनवरी : प्रदेश में स्थापित राजनीतिक दलों ने हमेशा युवाओं सहित प्रदेश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। लोगों का भला करने की बजाए और अहम मुद्दों से भटकते हुए राजनीतिक दल अपने कल्याण के लिए ज्यादा काम कर रहे हैं। ये शब्द हाल ही में बनी पार्टी ‘साडा पंजाब सांझा पंजाब’ के नेता सुखदेव सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहकर अपनी योजनाओं को लेकर राजनीति में आई है।

 


उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग में प्रदेश के युवाओं को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अतीत में सत्ताधारी दलों ने शिक्षा क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा की है, जिसके कारण प्रदेश का युवा शैक्षणिक मुकाबले में पिछड़ गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में वह पंजाब के करीब 700-800 गांवों में खुद पहुंचे और वहां के लोगों और खासकर युवाओं से बात की और जो हालात या जो दशा से वह गुजर रहे थे, उसे खत्म करने के लिए ही राजनीति में आकर पंजाब के इन युवाओं के लिए कुछ करने का साहस मिला है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पंजाब के युवाओं की एक बड़ा हुजूम उनके साथ जुड़ेगा।

 


उन्होंने कहा कि साडा पंजाब सांझा पंजाब पार्टी का लक्ष्य राज्य के लोगों को मौजूदा तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपना जीवन सफलतापूर्वक व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि बेशक, चाहे वह शिरोमणि अकाली दल की सरकार हो या कांग्रेस, उन्होंने हमेशा युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी के पक्ष में बहुमत दिया था, लेकिन इस सरकार ने अपने शुरुआती कार्यकाल में ही लोगों की भावनाओं को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि साडा पंजाब सांझा पंजाब पार्टी राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X