Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब राजभवन में मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर रंगारंग समारोह का हुआ आयोजन

Updated on Sunday, January 21, 2024 19:11 PM IST

चंडीगढ़, 21 जनवरीः राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए पंजाब राजभवन में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान अयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में इन तीनों प्रदेशों की जीवंत संस्कृतियों से लोगों को रू-ब-रू होने का अवसर मिला। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्होंने इन पूर्वोत्तर प्रदेशों की समृद्ध विरासत और विविधता का जश्न मनाया।
 
पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए विविधता में एकता के महत्व पर जोर दिया और भारत के सांस्कृतिक तानेबाने में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के अद्वितीय योगदान के बारे में बताया।
 

 
 
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ में पढ़ रहे उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत और काव्य-गायन का प्रदर्शन किया गया, जिससे पंजाब के निवासियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि की मनमोहक झलक देखने को मिली।
 

 
 
पंजाब राजभवन में अयोजित इस स्थापना दिवस समारोह ने पूर्वोत्तर राज्यों और पंजाब के बीच एक सेतु के रूप में कार्य किया, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामंजस्य को बढ़ावा मिला। इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की भावना को मजबूत करते हुए विविधता में एकता के महत्व को दर्शाया।
 
इस दौरान मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान के वीडियो संदेश के साथ-साथ सिस्टर स्टेट्स पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत सद्भावना यात्रा पर आए लद्दाख और लेह के छात्र भी इस समारोह में शामिल हुए।
 

 
 
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद आईएएस, प्रशासक यूटी चंडीगढ़ के सलाहकार नितिन कुमार यादव और यूटी चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल थे।
Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X