Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

बेरोजगारी बढऩे व नशे के कारण बढ़ रही घरेलू हिंसा

Updated on Monday, May 18, 2020 11:08 AM IST

चंडीगढ़ - लॉकडाउन के कारण भले ही कोरोना को बढऩे से रोक लिया गया है लेकिन लॉकडाउन के कारण किसी को रोजगार छिन गया है तो कोई नशे का आदि हो गया है। परिणाम स्वरूप घरेलू हिंसा में वृद्धि हो रही है। घरेलू हिंसा के मामलों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली,बिहार व महाराष्ट्र टाप राज्यों में शामिल हैं।

सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन की ओर से आयोजित वेबिनार में महिलाओं के प्रति हुई घरेलू हिंसा पर बेहद चिंता जाहिर की गई। हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान इस फाउंडेशन के संयोजक हैं। डिजीटल मोड के जरिये हुए इस राष्ट्रीय वेबिनार में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान की महिलाएं तथा बुद्धिजीवी लोग जुड़े।

सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट एवं निर्भया कांड में वकील सीमा समृद्धि ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आयोजित किए जाने वाली परिचर्चाओं की जरूरत पर जोर दिया। राजस्थान की आईपीएस अधिकारी एवं कोटा की एसपी सिटी डा. अमृता दूहन ने कहा कि सिर्फ पिटाई को घरेलू हिंसा नहीं माना जाना चाहिए। महिलाओं के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल, गलत आचरण और आर्थिक तंगी के साथ अपमान घरेलू हिंसा का पार्ट हैं। ग्रामीण इलाकों में महिला सरपंच समूह बनाकर महिलाओं को उनके हितों के प्रति जागरूक बना सकती हैं।

बालीवुड की फिल्म डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर विभा बख्शी ने कहा कि घरेलू हिंसा किसी एक की प्राब्लम नहीं है। महिलाओं के प्रति पुरुषों को अपनी सोच में बदलाव करना होगा। 90 फीसदी आबादी महिलाओं के प्रति बायस्ड है। आरजे दिव्या ने कहा कि घर पर रहते हुए महिलाओं की बात को अनसुना करना भी घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है।

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अग्रवाल ने रोजगार की चिंता, तनाव और आपसी नासमझी को महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा की वजह बताया। सुप्रीम कोर्ट बार के सदस्य संदीप राठी ने कहा कि अदालतों में अर्जेंट केस की सुनवाई हो रही है। इसलिए किसी महिला को न्याय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। पत्रकार दिनेश भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण अंचल में आज भी पुरानी परंपराओं के चलते अधिकतर महिलाएं अपने जीवन का अधिकतर हिस्सा लॉकडाउन में ही व्यतीत करती हैं।

गौरव पांचाल ने लाकडाउन में बिकी अवैध शराब को घरेलू हिंसा की बड़ी वजह बताया। महाराष्ट्र की कृष्णा वानखेड़े ने कहा कि महिलाएं भले ही अपने उत्पीडऩ की कहीं रिपोर्ट दर्ज न कराएं, मगर उनका समाधान जरूरी है। इसके लिए काउंसलर नियुक्त किए जाने चाहिएं। मेवात से पूजा ने कहा कि महिला का सोशलेजाइशेन करना ठीक नहीं है। गुरुग्राम की निर्मला ने न्याय के लिए पिछले 13 साल से लड़ी जा रही लड़ाई का जिक्र किया, जिस पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने उनकी लड़ाई लडऩे का ऐलान किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X