Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

प्रशासक ने कहा लॉकडाउन के बाद की गतिविधियों के लिए तैयार करें प्लान

Updated on Tuesday, April 28, 2020 11:10 AM IST

चंडीगढ़ - यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से सोमवार को राजभवन में अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें कोविड-19 को लेकर शहर में किए गए विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासक ने बताया कि सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेड जोन में आने वाले जिलों में सख्ती बढ़ाने और सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्ट लॉकडाउन फेज के लिए प्लान तैयार होना चाहिए और माडर्न टेक्नोलाजी के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परीडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के तहत पोस्ट लॉकआउट फेज की गतिविधियों के नियंत्रण के लिए ड्राफ्ट प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बापू धाम कालोनी में स्वास्थ्य कर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद सभी हेल्थ वर्कर्स की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं और एरिया को सील किया गया है।

प्रशासक ने लोगों के अपील की है कि सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें और आरोद्य सेतु एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। प्रशासक ने शहर में बढ़ रहे पॉजिटिव केसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा बापू धाम कालोनी के कुछ लोगों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कांटेक्ट ट्रेसिंग होनी चाहिए और मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाना चाहिए। उन्होंने तीनों मेडिकल संस्थानों के प्रमुख को सख्त प्रोटोकाल अपनाने को कहा ताकि स्टाफ के किसी भी सदस्य को इंफेक्शन न हो।

प्रशासक ने इस्तेमाल किए हुए दस्तानों व पीपीई के डिस्पोजल को लेकर भी गंभीर चिंता की। मास्क और दस्ताने को डिस्पोज करने से पहले इन्हें 72 घंटे तक पैकेट में रखा जाए और फिर उसके टुकड़े कर उसे जनरल वेस्ट में फेंका जाए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मेडिकल संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी और मरीजों के ट्रांसफर को लेकर प्रोटोकाल तैयार किया गया। बैठक में वित्त सचिव अजोय सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत सभी विभागों को अपने खर्चों में पांच प्रतिशत की कटौती करने को कहा गया है।

डीसी मंदीप बराड़ ने बताया कि शहर में 1.55 लाख लोगों को फूड पैकेट बांटे गए। डीएचएस डॉ.जी दीवान ने बताया कि 10.54 लाख लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग हुई है। नगर निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि बापूधाम कालोनी और शांति नगर  में पानी की सप्लाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X