Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सिंगर विलेन का प्रेरक ट्रैक 'एक रात ' यूट्यूब पर हुआ लोकप्रिय

Updated on Tuesday, July 02, 2019 07:17 AM IST

चंडीगढ़ - जब शब्द फेल हो जाते हैं, तब संगीत बोल उठता है। प्रतिभाशाली गायक, विलेन के मामले में ठीक यही महसूस हुआ, जब वह आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने ट्रैक 'एक रात '  के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे। यह एक दार्शनिक रचना है जो एक घटनाचक्र के बीच अवसाद अथवा डिप्रेशन की यात्रा को अभिव्यक्त करती है।

एक कलाकार के रूप में विलेन ने कभी नहीं सोचा था कि उनके गीत को दर्शकों का इतना प्यार और सराहना मिलेगी। यह टिक-टॉक पर भी भारी लोकप्रियता बटोर रहा है। साथ ही बिना किसी प्रचार के यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 129 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि विलेन ने यह गाना अपने यूट्यूब चैलन - डाक्र्स म्यूजिक कंपनी पर ही अपलोड किया था। गाने के बोल और वीडियो निर्देशन विलेन का ही है। विलेन का असली नाम विपुल धनकर है।

विलेन ने कहा, 'यह गाना युवाओं के लिए है और प्रेरक प्रकृति का है। यह उन युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो लो महसूस कर रहे हैं या डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि जीवन को एक ही रात में बदला जा सकता है, बशर्ते सकारात्मक रूप से प्रयास किया जाये। ' 

नि:संदेह, संगीत एक तरह का जादू ही होता है, जिसे विलेन ने अपने गीत 'एक रात '  के माध्यम से साबित भी किया है। वह अब तक कुल पांच गाने सामने ला चुके हैं, जिनमें उनका पसंदीदा गीत है - 'रावण '। उनका कहना है, 'कई बार राम बन कर भलाई नहीं हो पाती है, तब रावण बनकर बदलाव लाना संभव हो जाता है। मैं अपने अगले गीत 'चिडिय़ा '  के लिए भी श्रोताओं व दर्शकों से इसी तरह के प्यार और समर्थन की उम्मीद करता हूं।'

प्रेस वार्ता में उनके कजिन, अमन दहिया (आर्टिस्ट मैनेजर) और श्री कशिश माया (रैप आर्टिस्ट) भी मौजूद थे। ये सभी कलाकार पशु प्रेमी हैं और उन्होंने एक आवारा कुत्ते को गोद लिया हुआ है, जिसका नाम है - व्यक्ति (यानी एक इंसान), जो नई दिल्ली स्थित इनके म्यूजिक स्टूडियो में ही रहता-घूमता है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X