Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ब्लॉगर्स अलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर की स्थापना

Updated on Tuesday, July 02, 2019 07:13 AM IST

चंडीगढ़ - विश्व प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु, आदरणीय भिक्खु संघसेना, संस्थापक अध्यक्ष, महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर, लेह-लद्दाख, ने सोशल मीडिया दिवस के अवसर पर ब्लॉगर्स एलायंस की त्रैमासिक पत्रिका 'ब्लॉगर व्लॉगर '  का विमोचन किया। ब्लॉगर्स एलायंस ब्लॉगर, ब्लॉग लेखकों, स्टोरीटैलर्स एवं रचनाकारों का एक पंजीकृत एवं राष्ट्रीय स्तर का गैर-लाभकारी संघ है।

डॉ. अमित नागपाल, अध्यक्ष, ब्लॉगर्स एलायंस, ने कहा, 'ब्लॉगर व्लॉगर के प्रथम अंक में, भिक्खू संघसेना की जीवनगाथा और एक शीघ्र प्रकाश्य पुस्तक 'हीरोज अमांग्स्ट अस ' का विवरण दिया गया है, जिसमें 32 ऐसे लोगों की कहानियां हैं, जो अपने जुनून को जी रहे हैं। भारत के प्रमुख शहरों में विभिन्न चैप्टर्स की स्थापना के बाद एलायंस के कुछ अंतर्राष्ट्रीय चैप्टर भी स्थापित किये जायेंगे। ' 

नरविजय यादव को ब्लॉगर्स एलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो उत्तर भारत के अनेक राज्यों में गतिविधियों का संचालन करेंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूटी चंडीगढ़ शामिल हैं।

ब्लॉगर व्लॉगर में ब्लॉगिंग संबंधी टिप्स, आगामी कार्यक्रम व कार्यशालाएं, ब्लॉगर्स की प्रेरक कहानियां आदि शामिल हैं। संघसेना ने ब्लॉगर्स एलायंस टीम को शुभकामनाएं दीं और सकारात्मक खबरों के कवरेज पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'मीडिया को ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जो सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं और जलवायु परिवर्तन तथा ग्लेशियरों के पिघलने जैसी वैश्विक समस्याओं को उजागर कर रहे  हैं।'  

एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीयों में रचनात्मकता की कमी है। डॉ. अमित नागपाल ने इस बयान को एक चुनौती मानते हुए, समान विचारधारा के लोगों से बात की और दुनिया को भारतीय रचनात्मकता की झलक दिखाने के लिए ब्लॉगर्स एलायंस की स्थापना की।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X