Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मनुष्य के लिए सबसे जरूरी चीज है सच्चाई को जानना - विवेक अग्निहोत्री

Updated on Sunday, June 23, 2019 08:07 AM IST

चंडीगढ़ - 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में शोर मचाने की बजाय, ऐसा क्यों है कि हम सत्य जानने के अपने अधिकार के बारे में बात नहीं करते हैं। अंतहीन युद्धों और संघर्षों के बाद, हम मनुष्यों ने पृथ्वी पर बिताए अपने थोड़े समय में अनुभव किया है कि केवल एक ही चीज सबसे महत्वपूर्ण है, और वो है सच्चाई है, जिससे जानने और खोजने में हम हिचकते हैं,'  प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक विवेक अग्निहोत्री ने 'वन्स इन 30 डेज '  फोरम द्वारा दि विलेज रिजॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

एक घंटे के अपने व्याख्यान में, विवेक ने बौद्धिक अधीनता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बार-बार उठने वाली बहस और इन धारणाओं से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में चिंता व्यक्त की। सत्तर के दशक की शुरुआत में भोपाल में शुरू हुए अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए, अग्निहोत्री ने कहा कि एक समाज के रूप में हम सबने व्यक्तिगत स्तर 'दोहरे '  व्यवहार को अपना लिया, जिसके फलस्वरूप सामाजिक पतन शुरू हो गया।

'मैं उन लोगों के नाम लेने से नहीं हिचकता, जिन्हें 'बुद्धिजीवी '  कहा जाता है, चाहे वे मीडिया पेशेवर हों या छद्म लेखक या लोकप्रिय आलोचक, लेकिन वास्तव में वे संवेदनशील मानव नहीं हैं। ये लोग खुद की तथाकथित प्रतिष्ठा और स्टेटस को खोने से डरते हैं, इसलिए सच्चाई उजागर नहीं करते हैं, लेकिन तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हुए, सनसनीखेज बनाकर समाचार या सामग्री बेचते हैं। इस तरह से वे पाठकों व दर्शकों को गुमराह करते हैं, '  ताशकंद फाइल्स के डायरेक्टर ने कहा।

चंडीगढ़ की एक ओपन फोमर - वन्स इन 30 डेज, एक ऐसी सामूहिक शुरुआत है, जो कला एवं संस्कृति सहित अनेक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचार-विमर्श और बातचीत की संस्कृति को पोषित करने की दिशा में प्रयासरत है।

'चंडीगढ़ की छवि को बहाल करने की आवश्यकता है। यह शहर यहां आने वाले लोगों और निवासियों को फिल्मों के प्रीमियर और म्यूजिकल शो जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों के अलावा और भी बहुत कुछ दे सकता है। 'वन्स इन 30 डेज '  उसी दिशा में एक छोटी सी शुरुआत है। यह मंच उन लोगों के लिए खुला है, जिनके पास शहर के चरित्र को नये सिरे से रचने और मजबूत करने के लिए रचनात्मक विचार हैं,' समूह के एक संस्थापक सदस्य ने कहा।

'वन्स इन 30 डेज '  के सदस्यों में फिलहाल कुछ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, उद्यमी, कलाकार, स्वतंत्र लेखक, पत्रकार, डॉक्टर, वकील आदि शामिल हैं। विवेक के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी आयी थीं। विवेक ने  'वन्स इन 30 डेज '  जैसे खुले मंच की स्थापना करने के लिए संस्थापकों की सराहना की और घोषणा की कि वह हर तरह से इसकी गतिविधियों और विकास का समर्थन करना चाहेंगे।

विवेक ने कहा, 'यह एक बड़ी कोशिश है और चंडीगढ़ जैसी जगह में इसके विकसित होने की अपार क्षमता मौजूद है। '   वार्ता एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर के साथ संपन्न हुई, जिसमें निर्देशक ने कश्मीरी पंडितों पर एक फिल्म बनाने की अपनी योजना के बारे में बताया और कहा कि यह विषय उनके दिल के बहुत करीब है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X