Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और पंजाबी अभिनेत्री जपजी खैरा ने किया डब्ल्यूके लाइफ का उद्घाटन

Updated on Tuesday, June 04, 2019 10:25 AM IST

मोहाली  - पंजाब के पशुपालन मंत्री एवं मोहाली के विधायक, बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहां फेज 3बी2 में फैशन, स्मार्ट लाइफ एवं मोबाइल एक्सेसरीज के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड 'डब्ल्यूके लाइफ '  के नये शोरूम का उद्घाटन किया। पंजाबी अभिनेत्री जपजी खैरा ने भी स्टोर में काफी समय बिताया और सभी चीजों को कौतूहल से देखा।

हांगकांग के इस शोरूम का संचालन शहर के तीन युवा उद्यमी कर रहे हैं। स्टोर में सैकड़ों ऐसे इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं फैशन उत्पाद मौजूद हैं, जो ट्राइसिटी में अन्य कहीं नहीं मिलेंगे। इनमें नयी तरह के ट्रेवल पिल्लो, पर्स, पेन ड्राइव्स, डिजायनर ब्लूटूथ स्पीकर, फ्रेगरेंस डिस्पेंसर, माइक व मोबाइल एक्सेसरीज शामिल हैं।

'डब्ल्यूके लाइफ ' का संचालन अंगदबीर ग्रेवाल, हरमनबीर झज और मोहनताज ढिल्लों कर रहे हैं। तीनों युवक पढ़ाई कर रहे हैं और उद्यमशीलता की दिशा में यह उनका पहला कदम है। अंगदबीर ग्रेवाल ने बताया कि डब्ल्यूके हांगकांग का एक लोकप्रिय ब्रांड है, जिसके 1000 स्टोर दुनिया के 60 देशों में मौजूद हैं। भारत में 'डब्ल्यूके लाइफ ' के पांच स्टोर हैं, जिनमें तीन दिल्ली में और ट्राईसिटी में यह पहला शोरूम है। 'डब्ल्यूके लाइफ '  में हर माह नये-नये प्रकार के उत्पाद आते रहेंगे।

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें युवाओं की इस पहल से जुडऩे की खुशी है। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय अपने ज्ञान और शिक्षा के अनुसार कोई न कोई रोजगार धंधा शुरू करने का सोचना चाहिए, क्योंकि इससे वे अन्य कई लोगों को भी रोजगार दे पायेंगे। नये स्टोर के लिए उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, गुरकिरत सिंह कोटली, विधायक, खन्ना तथा गुरप्रीत जीपी, विधायक, बस्सी पठाना भी उपस्थित रहे।

'डब्ल्यूके लाइफ ' का जोर दुनिया के नये फैशन टे्रंड और युवाओं की बदलती जरूरतों पर है। इसके 4000 कर्मचारी और 75 डिजाइनर निरंतर नये ट्रेंड के हिसाब से नये से नये प्रोडक्ट डिजायन करते रहते हैं, जिनका उत्पादन 18 कारखानों में होता है। स्टोर में रु. 200 या उससे भी कम से लेकर कुछ हजार तक मूल्य के उत्पाद हैं, जिन्हें खुद इस्तेमाल के अलावा उपहार में भी दिया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X