Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

बायोटैक छात्रा गुरलीन कौर: 100 गुरबाणी कीर्तन, दो एल्बम, फिर एमबीए

Updated on Friday, May 31, 2019 06:57 AM IST

चंडीगढ़ - संगीत उनका व्यवसाय नहीं, लेकिन जुनून अवश्य है, क्योंकि गुरलीन और जसलीन कौर बहनों की जोड़ी के नाम आध्यात्मिक संगीत प्रस्तुति का एक शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें 100 से अधिक गुरबानी कीर्तनों की प्रस्तुति और दो भक्ति संगीत एल्बम उनके नाम से हैं।

मां जगजीत कौर बताती हैं कि संगीत की यात्रा एक दशक पहले शुरू हुई, जब इन बहनों ने नामी संगीतकार पीएस बाली से गायन में प्रशिक्षण लिया। गुरु के असमय निधन के बाद, उनके पिता, सीए गुरदीप सिंह ने मार्गदर्शन का जिम्मा ले लिया, क्योंकि उन्हें खुद संगीत से गहरा लगाव है। आज भी, गुरदीप सिंह काम से लौटने के बाद शाम को कुछ मिनट तबले पर रियाज़ अवश्य करते हैं।

वंडर वेव्स के बैनर तले बनीं दो भक्ति संगीत एल्बम - 'दरस तेरे की प्यास मन लागी '  और 'हर की वदाई देखो संतो '  इस परिवार के संगीत प्रेम की साक्षी हैं। गुरलीन (22) और जसलीन (26) कहती हैं, 'हमें गुरबानी गाना बहुत पसंद है। गायन के लिए हमें हर किसी ने सदैव प्रोत्साहित ही किया है। गायन में हमारी शुरू से ही रुचि रही है और गुरुद्वारों में हम कीर्तन गाते रहे हैं। जो प्यार और आशीर्वाद हमें मिला है, वह अनमोल है। ' 

गुरलीन ने एसडी कॉलेज-32, चंडीगढ़ से बीएससी - बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) किया है और अब वे एमबीए करने के लिए बीआईएमएम, पुणे जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी अंक हासिल करने वाली गुरलीन, स्टार प्लस के अंताक्षरी लिटिल स्टार्स और ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रतिभा यूथ फेस्ट की विजेता रही हैं।

दीक्षांत ग्लोबल स्कूल के राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन और एसडी कॉलेज के साइंस फेस्ट बायो रिदम में प्रशंसा पाने वाली गुरलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजिकल तकनीकों में इंटर्नशिप की हुई है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X