चंडीगढ़ - चंडीगढ़ के सेक्टर 38-सी स्थित जॉयलैंड मोंटेसरी स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। स्कूल ने माताओं के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया था। बच्चों ने अपनी प्यारे मम्मियों के प्रति अपना प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कई गेम भी खिलाए गए। मंच पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिल की धडक़नें बढ़ाते हुए माताओं का अभिवादन करके उन्हें अभिभूत कर दिया।
जॉयलैंड मोंटेसरी के हेड, डॉ. अमनीश सैनी ने कहा, 'केजी और कक्षा 1 के बच्चों ने एक भावनात्मक गीत 'उंगली पकड़ के तूने चलना सिखाया ' गाया, तो छोटे बच्चों ने 'मुझे सब है पता मेरी मां ' गीत पेश किया। प्लेवे के छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में रंग घोल दिये।'