Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

इंडिया मेडिकल शो परेड ग्राउंड में शुरू

Updated on Friday, April 26, 2019 17:51 PM IST

चंडीगढ़ - इंडिया मेडिकल शो 2019 चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में शुरू हो गया। तीन-दिवसीय मेडिकल शो का उद्घाटन यूटी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. जी दीवान, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राजेश धीर और सोहाना हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. गगनदीप सिंह सचदेवा द्वारा दीप जलाकर किया गया। यह प्रदर्शनी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा प्रोफेशनल्स के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यहां उन्हें नयी से नयी तकनीकें व उपकरण देखने को मिलेंगे।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश धीर ने कहा, 'इस प्रकार के शो निश्चित रूप से चिकित्सा व्यवसायों के लिए उपयोगी हैं। स्वास्थ्य सेवा उद्योग में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और यहां नई तकनीकें ही प्रदर्शित की गयी हैं।'

इंडिया मेडिकल शो पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 1800 वर्ग मीटर के बढ़े क्षेत्रफल में लगा है। यहां दो हॉल हैं, जिनमें 180 से अधिक कंपनियां अपने नवीनतम उपकरणों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रही हैं। इंडिया मेडिकल शो इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा मंच है, जहां अस्पतालों और रोग परीक्षण प्रयोगशालाओं की तमाम आवश्यकताओं के समाधान मौजूद हैं।

(SUBHEAD)

प्रदर्शनी में सभी प्रकार के चिकित्सा उपकरण, गहन चिकित्सा इकाई उपकरण, सर्जिकल उपकरण, स्टेरिलाइजिंग उत्पाद, मेडिकल टेक्सटाइल, टेलीमेडिसिन, ब्लड बैंक उपकरण, नैदानिक उत्पाद एवं किटें, अस्पताल के फर्नीचर, अस्पताल के बुनियादी ढांचे, पुनर्वास उत्पाद, चिकित्सा डिस्पोजल, ओटी उपकरण तथा एक्स-रे उपकरण आदि शामिल हैं।

एसडी प्रोमो मीडिया के डायरेक्टर विवेक विक्रम ने कहा, 'पिछले साल हमने 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और इस बार हमने इसमें और बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है, क्योंकि हमारा शो में एक साल के भीतर स्टॉल्स की संख्या दोगुनी हो गयरी है। चंडीगढ़ में इस प्रदर्शनी के आयोजन का हमारा उद्देश्य दुनिया भर के निर्माताओं और वितरकों को चिकित्सा, अस्पताल, सर्जिकल और नैदानिक क्षेत्रों में डॉक्टरों व चिकित्सा पेशेवरों के साथ बात करने, स्थानीय साझेदार खोजने का अवसर प्रदान करना है। इस बार हमेंं आईएमए चंडीगढ़ तथा इस क्षेत्र के 500 से अधिक प्रमुख अस्पतालों का सहयोग भी मिला है। '  

गोदरेज, जॉनसन एंड जॉनसन, स्ट्राइकर, एलजी, मेस्ट्रोस, बीजेएस, गैलेक्सी इंडिया, रोसमैक्स ने अपने स्टॉल यहां लगाये हैं, जबकि कई अन्य बड़े ब्रांड अपने स्थानीय वितरण भागीदारों के माध्यम से यहां भाग ले रहे हैं। एसडी प्रोमो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, बी 2 बी प्रदर्शनियों में अग्रणी कंपनी है जो पूरे दक्षिण एशिया और अफ्रीका में अनेक शोज का आयोजन करती है। यह चिकित्सा उपकरणों, ऑप्टिक्स व नेत्र देखभाल, प्रयोगशाला (नैदानिक एवं परीक्षण) और शिक्षा व प्रशिक्षण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सक्रिय है। इंडिया मेडिकल शो का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X